Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • Unique tradition : दिवाली के दिन यहां महिलायें श्मशान घाट जाती है. पढ़िए क्यों….!
  • Rajasthan News
  • Behror
  • Kotputli

Unique tradition : दिवाली के दिन यहां महिलायें श्मशान घाट जाती है. पढ़िए क्यों….!

News Chakra October 25, 2022
Unique

भारत विविधता और परम्पराओं का देश है. इसी Unique tradition के अनुरूप पूरा देश अपने घर व प्रतिठान पर दिवाली को दीपक जलाता है. लेकिन अलवर के बानसूर के गुंता गांव में दिवाली के दिन अनोखी परंपरा है। यहाँ दिवाली के दिन महिलायें श्मशान घाट जाती है. पढ़िए क्यों…. !

Unique tradition : दिवाली के दिन यहां महिलायें श्मशान घाट जाती है. पढ़िए क्यों….!

आमतौर पर इंसान की मौत होने पर ही अंतिम संस्कार के लिए लोग श्मशान घाट जाते है। लेकिन बानसूर के गुंता गांव में दिवाली के दिन (Unique tradition) अनोखी परंपरा है। यहां गांव की महिलाएं श्मशान घाट पहुंचकर पूजा करती है। यहां के लोग जन्म और मृत्यु दोनों मौके पर ही श्मशान घाट पर जाते है और वहां पर सती माता की पूजा करते है। ये ही नहीं, इसके अलावा किसी के बच्चा होने पर भी महिलाएं वहा जाकर दिवाली के दिन सती माता की पूजा करती हैं। गांव के लोगों का कहना है कि यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। वहीं नवविवाहित दंपति भी पहले वहा जाकर धोक लगाते हैं और नए जीवन की शुरुआत करते हैं।

यह भी पढ़ें….

लोगों का मानना है कि छोटे बच्चों को वहां ले जाकर धोक दिलाने से बच्चों की उम्र लंबी होती है। इसके अलावा किसी बच्चे के बीमार होने पर भी महिलाएं बच्चे को श्मशान घाट ले जाकर सती माता के आगे धोक दिलाती है। महिलाएं वहां जाकर सती माता के आगे बच्चों और बड़ों के नाम से पूजा करती हैं। गांव में यह परंपरा प्रत्येक पर लागू नही है। लेकिन इतना जरूर है जिन परिवारों में बच्चों का जन्म होता है तो परिजन पहले श्मशान जाकर सती माता की पूजा करते हैं।

Unique

Unique tradition : इसके पीछे है अनोखी कहानी

ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार 400 सौ साल पहले का रहस्य है। 400 साल पहले गांव के लड़के की शादी बाबरिया गांव की एक लड़की से तय हुई थीं। लेकिन सगाई की रश्म पूरी होने के कुछ दिन बाद ही लड़के की मौत हो गई। लड़की को इसकी सूचना मिलते ही वह लड़की पति के वियोग में सती होने के लिए लड़के के गांव पहुंच गई थी। बताया जाता है कि लड़की को जब अपने पति की मौत की सूचना मिली तो उसके हाथ गोबर से सने हुए थे। लेकिन हाथों में गोबर की जगह मेहंदी रच गई। यह अचानक होने से उसे अपने पति की चिंता सताने लगी। इसके बाद ही उसके पति की मौत की सूचना मिल गई। लड़की अपने पति के वियोग में श्मशान घाट पहुंच गई और कुछ दूरी पर बैठ गई। मानना है कि उसके शरीर को अपने आप ही अग्नि लग गई और वह सती हो गई। बताया जाता है की उसके साथ एक कुत्ता भी आया था। वह भी कुछ ही दूरी पर पत्थर की मूरत बन गया था। उसके बाद से ही वहीं श्मशान घाट में उसका मंदिर बना दिया गया और उसकी सती माता के नाम से पुजा की जा रही है। गांव की महिलाएं होली और दीपावली को वहां जाकर पूजा करती है और वहां बैठकर सती माता की कहानी सुनाती है। और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करती है। आप इस कहानी पर भले यकीन ना हो, लेकिन इस गांव में ये परम्परा वर्षों से चली आ रही है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Solar Eclipse 2022 : देखें सूर्य ग्रहण Live…
Next: Amitabh Bachchan Birthday: …जब अमिताभ को ‘स्टार मेटेरियल नहीं’ समझा जाता था

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1827226112-17762743612466970764883869301376.jpg
  • Top news

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर ‘ऑपरेशन एंटी-वेनम 2.0’ पोस्टर का विमोचन, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

Rajesh Kumar Hadia April 15, 2026
image_editor_output_image1236383248-1776226483646121507241942655722.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, शिक्षा और सामाजिक समानता पर दिया जोर

Rajesh Kumar Hadia April 15, 2026
image_editor_output_image-304000210-17760954833446401596784942958398.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ठेका प्रथा के विरोध में सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

Rajesh Kumar Hadia April 13, 2026
image_editor_output_image328398467-17760933152662463286542080263854.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने जेजेएम घोटाले सहित जनसमस्याओं पर सरकार को घेरा

Rajesh Kumar Hadia April 13, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.