विराट नगर: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर गौपूजन कार्यक्रम आयोजित

न्यूज़ चक्र, विराटनगर। ग्राम खोरी स्थित परमानंद धाम गौशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर पशुपालन विभाग की ओर से गौपूजन एवं गौ माता के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना को लेकर हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संत हरिओम दास के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

विराट नगर: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर गौपूजन कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर पंडित पवन टीलावत ने विधि-विधान से गौपूजन कराते हुए हवन सम्पन्न कराया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर हरा चारा एवं गुड़ अर्पित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर बाबूलाल जाट, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय सह संयोजक पवन शर्मा जवानपुरा, सामाजिक कार्यकर्ता महेश सैनी, नंदा पालम गौशाला के सचिव सरदारमल यादव, डॉ. प्रहलाद रेगर, डॉ. हेमंत सैनी, मुकेश यादव, सावित्री देवी, ललिता बुनकर, भागीरथ शर्मा, गिरिराज गुर्जर, हीरा गुर्जर, कालू कुमावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विराट नगर: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर गौपूजन कार्यक्रम आयोजित

संत हरिओम दास ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर गौसेवा एवं हवन जैसे प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए शुभ संकेत हैं। इस दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारियों का माल्यार्पण कर दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

पवन शर्मा एवं इंजीनियर बाबूलाल जाट ने कहा कि समाज को अपने बच्चों एवं परिवार के साथ मंदिरों और गौशालाओं से अधिक से अधिक जुड़ना चाहिए, तभी सनातन संस्कृति सुरक्षित और सशक्त बनी रहेगी।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।