शहीद की पुण्यतिथि पर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, 400 मरीज लाभान्वित

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली-बहरोड़। निकटवर्ती ग्राम मोलाहेड़ा में रविवार को शहीद बहादुर सिंह की 54वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक हंसराज पटेल ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं फीता काटकर किया।

शहीद की पुण्यतिथि पर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, 400 मरीज लाभान्वित

इस अवसर पर विधायक पटेल ने कहा कि राष्ट्र की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता। शहीदों के त्याग और बलिदान के कारण ही देश सुरक्षित है और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और मानवता की सच्ची सेवा का उदाहरण हैं।

शिविर में ग्रामीण जनों को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। चिकित्सा शिविर में लगभग 400 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया। कार्यक्रम में सरपंच राजेन्द्र गुर्जर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सांवत गुर्जर व महेन्द्र गुर्जर, नर्सिंग अधिकारी नासीर मोहम्मद खान, उपसरपंच रामकुमार, हरदान लंबरदार, दीनाराम, कैलाश, छाजू, मदन कुमावत, दयाराम जांगिड़, डॉ. भागीरथ, डॉ. सुभाष, गोकुल सेठ, डॉ. संतोष पटेल, ताराचंद मेहताला सहित जनसेवी संस्थाओं एवं श्रॉफ हॉस्पिटल अलवर की चिकित्सा टीम मौजूद रही।

शहीद की पुण्यतिथि पर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, 400 मरीज लाभान्वित

उल्लेखनीय है कि शहीद बहादुर सिंह गुर्जर 21 राजपूत रेजीमेंट में कार्यरत थे और वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान ऑपरेशन में अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।