कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भारतीय किसान संघ के संगठनात्मक विस्तार के तहत जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुर्जर ने महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। राजनौता निवासी श्रवण सिंह पिरोतावाली को पावटा तहसील अध्यक्ष तथा धर्मवीर सिंह भीवजी को तहसील महामंत्री नियुक्त किया गया है।

जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुर्जर ने अपने संदेश में कहा कि श्रवण सिंह का संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और किसानों के हितों के लिए निरंतर संघर्षशील रहने का भाव उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त बनाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पावटा तहसील क्षेत्र में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि श्रवण सिंह और धर्मवीर सिंह अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए किसानों के अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रांत मंत्री प्रताप सिंह राठौड़ पाथरेड़ी, जिला कार्यकारिणी सदस्य हुकुम सिंह भींवजी, ग्यारसी लाल गुर्जर, सुवालाल गुर्जर, मूल सिंह, रतन सिंह एवं उपसरपंच नरपत सिंह राजनौता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भारतीय किसान संघ के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।



