Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री साइकिल योजना से खिले छात्राओं के चेहरे; मुखराम धनकड़ बोले — शिक्षित बेटी दो परिवार संवारती है
  • Top news

राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री साइकिल योजना से खिले छात्राओं के चेहरे; मुखराम धनकड़ बोले — शिक्षित बेटी दो परिवार संवारती है

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांकरी में गुरुवार को मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं की 23 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य शेर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि हेमंत धनकड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य मुखराम धनकड़ तथा बुधराम गढ़वाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री साइकिल योजना से खिले छात्राओं के चेहरे; मुखराम धनकड़ बोले — शिक्षित बेटी दो परिवार संवारती है

मुख्य अतिथि हेमंत धनकड़ ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई में नियमितता आएगी।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य मुखराम धनकड़ ने कहा कि “एक शिक्षित बेटी दो परिवारों को संवारती है।” उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा समाज के समग्र विकास और आर्थिक स्वावलंबन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य शेर सिंह ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं का समय बचेगा और उनका स्कूल आना-जाना अधिक सुरक्षित व आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रही है।

इस दौरान विद्यालय स्टाफ, अभिभावक तथा ग्रामीण भी मौजूद रहे और छात्राओं को साइकिल मिलने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा में हॉस्पिटल की रक्त जांच व्यवस्था पर बड़ा सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ईंधन व एलपीजी संकट को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को

Related Stories

image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.