कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भीषण गर्मी में राहत की पहल: तारा पूतली करवाएंगे निःशुल्क पानी के टैंकर उपलब्ध

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए कांग्रेस नेता, एससी विभाग जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद तारा पूतली ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भीषण गर्मी में राहत की पहल: तारा पूतली करवाएंगे निःशुल्क पानी के टैंकर उपलब्ध

तारा पूतली ने बताया कि जिला परिषद कोटपूतली-बहरोड़ के अंतर्गत आने वाले किसी भी मोहल्ले, वार्ड या गांव में यदि किसी जरूरतमंद परिवार को विशेष अवसर—जैसे पुत्री के विवाह—पर पानी की आवश्यकता होती है, तो उनके द्वारा निःशुल्क टैंकर की व्यवस्था करवाई जाएगी। इसके अलावा, जहां कहीं भी जलापूर्ति बाधित होगी, वहां भी टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “पानी जीवन की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। कई बार खास अवसरों पर पानी की कमी बड़ी परेशानी बन जाती है। इसी सोच के साथ यह छोटा सा प्रयास शुरू किया गया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।”

तारा पूतली ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पानी की आवश्यकता होने पर कम से कम 12 घंटे पूर्व सूचना दें, जिससे समय पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

पानी की आवश्यकता होने पर नागरिक तारा पूतली (मो. 9269941414), महेंद्र पूतली (मो. 9001443700), भूपसिंह पूतली (मो. 9529293656), रवि सेहरा (मो. 7300303008), आर्यन चौधरी (मो. 7340424249) एवं देशराज आर्य (मो. 9549072339) से संपर्क कर सकते हैं।

इस पहल को क्षेत्र में मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण माना जा रहा है और आमजन द्वारा इसकी सराहना की जा रही है।

Author