न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। बड़ाबास निवासी धनराज पुत्र बनवारीलाल मौला के नेतृत्व में मंगलवार को 11 सदस्यीय कांवड़ यात्रा दल पवित्र गंगाजल लाने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। यात्रा दल में अंशु पुत्र मुकेश सहित कुल 11 श्रद्धालु शामिल हैं।
रवाना होने से पहले संजय भगत ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कर सभी कांवड़ियों को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया और मंगलमय यात्रा की कामना की।
इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सभी कांवड़िए सुरक्षित एवं सकुशल हरिद्वार पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य तक लौटें। पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से भक्तिमय माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा की सफलता एवं कुशलता की कामना की।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।