कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

आगामी वर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती तथा जन्म शताब्दी से जुड़े विशेष आयोजनों के तहत पुलिस थाना सरुण्ड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और विभिन्न सुरक्षा विषयों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी
कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के मार्गदर्शन तथा पुलिस उप अधीक्षक लक्ष्मी सुथार (आरपीएस) के सुपरविजन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी यशपाल ने किया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी
कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरुण्ड और विंग्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरुण्ड के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन, महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, सामुदायिक पुलिसिंग तथा आपात स्थिति में पुलिस की सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी।

इस दौरान विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने, जिम्मेदार नागरिक बनने और डिजिटल माध्यमों पर सतर्कता बरतने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सहभागिता को मजबूत करना था।

Author