प्रागपुरा में खुले सीवर चैंबर दे रहे हादसों को न्योता, जिम्मेदार बेखबर

नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा क्षेत्र में सीवर लाइन के खुले चैंबर आमजन के लिए गंभीर परेशानी का कारण बने हुए हैं। प्रागपुरा कस्बे में सड़क किनारे और गलियों में कई जगह सीवर के चैंबर खुले पड़े हैं। इनसे राहगीरों, बच्चों और पशुओं के गिरने के साथ-साथ वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। बारिश के दौरान चैंबरों में पानी भर जाने तथा रात के समय अंधेरा होने से खतरा और बढ़ जाता है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं जयपुर हाईकोर्ट अधिवक्ता देवांश सिंह ने बताया कि खुले सीवर चैंबर लंबे समय से समस्या बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर चैंबरों के आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। छोटे बच्चों और पशुओं के चैंबर में गिरने की आशंका के साथ चार पहिया वाहनों के फंसने का खतरा भी बना रहता है।

प्रागपुरा में खुले सीवर चैंबर दे रहे हादसों को न्योता, जिम्मेदार बेखबर
प्रागपुरा में खुले सीवर चैंबर दे रहे हादसों को न्योता, जिम्मेदार बेखबर

स्थानीय लोगों के अनुसार श्रीकृष्ण गौशाला स्थित प्राचीन गोपीनाथ मंदिर के सामने भी लंबे समय से सीवर चैंबर खुले पड़े हैं। लोगों ने कई बार प्रशासन एवं नगरपालिका को इसकी जानकारी देकर चैंबरों को मजबूत लोहे के जाल से ढकने की मांग की, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। वार्डवासियों ने बताया कि पिछले दो दिनों में दो से तीन वाहन इन खुले चैंबरों में फंस चुके हैं। इसके अलावा पूर्व में गौवंश सहित राहगीरों के भी चैंबर में गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते खुले चैंबरों को बंद नहीं कराया गया तो किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी।

प्रागपुरा में खुले सीवर चैंबर दे रहे हादसों को न्योता, जिम्मेदार बेखबर
प्रागपुरा में खुले सीवर चैंबर दे रहे हादसों को न्योता, जिम्मेदार बेखबर

जितेन्द्र यादव ने बताया कि खुले चैंबरों से निकलने वाली दुर्गंध और आसपास फैली गंदगी से लोगों को परेशानी हो रही है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से सभी खुले चैंबरों की मरम्मत कराने और उन्हें मजबूत लोहे के जाल से ढकने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगरपालिका को खुले चैंबरों की समस्या का तत्काल समाधान कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

Author