पावटा के खेलना में दशमी पर धार्मिक आयोजन, रात में रागनी कार्यक्रम

पावटा उपखंड क्षेत्र के ग्राम खेलना स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर में दशमी के अवसर पर सोमवार, 21 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। रामदेव सेवा समिति के तत्वावधान में होने वाले आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पावटा के खेलना में दशमी पर धार्मिक आयोजन, रात में रागनी कार्यक्रम
पावटा के खेलना में दशमी पर धार्मिक आयोजन, रात में रागनी कार्यक्रम

मंदिर के पुजारी घनश्याम कामड ने बताया कि बाबा रामदेव जी के प्रति ग्रामीणों की गहरी आस्था है और प्रतिवर्ष दशमी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा, श्रद्धालु सपरिवार मंदिर पहुंचकर बाबा रामदेव जी के दर्शन करें और भंडारे की प्रसादी ग्रहण करें। दिन में सत्संग एवं भजन होंगे, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रहेगा।

पावटा के खेलना में दशमी पर धार्मिक आयोजन, रात में रागनी कार्यक्रम
पावटा के खेलना में दशमी पर धार्मिक आयोजन, रात में रागनी कार्यक्रम

दिन के कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा सत्संग एवं भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की प्रसादी वितरित की जाएगी। रात्रि 10 बजे से हरियाणा की पार्टी द्वारा रागनियों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मुख्य कलाकार जयप्रकाश यादव और गोविंद खांडा अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जबकि गायिका प्रियंका नारनौल भी कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी। आयोजन में बावल की सोनाली जांगड़ा और बहरोड़ की मनीषा मरजानी विशेष आकर्षण रहेंगी। जयप्रकाश यादव एंड पार्टी द्वारा रातभर भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

पुजारी घनश्याम कामड ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को एकजुट करना और बाबा रामदेव जी की भक्ति से जोड़ना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की।

आयोजन की व्यवस्थाओं में रघुवीर कामड, राजू वर्मा, बसंत वर्मा, सुनील टॉक, निर्मल योगी, रामवीर मीणा, मनोज कुमार बुनकर, दिलीप मुलोदिया, मुकेश बाकोलिया, दिनेश मीणा, रघु मीणा एवं महेश मीणा सहित ग्रामवासी जुटे हुए हैं।

Author