पावटा-प्रागपुरा में सोमवती मीणा उपचेयरमैन निर्वाचित, 9 मतों के अंतर से हुई जीत

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका के उप चेयरमैन पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सोमवती मीणा ने 27 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी सुभाष यादव को 18 मत मिले। इस तरह सोमवती मीणा ने 9 मतों के अंतर से उप चेयरमैन का चुनाव जीता। खास बात यह रही कि चुनाव में नगरपालिका के सभी 45 पार्षदों ने मतदान किया।

पावटा-प्रागपुरा में सोमवती मीणा उपचेयरमैन निर्वाचित, 9 मतों के अंतर से हुई जीत
पावटा-प्रागपुरा में सोमवती मीणा उपचेयरमैन निर्वाचित, 9 मतों के अंतर से हुई जीत

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पावटा में हुई चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बृजेश कुमार, तहसीलदार लोकेन्द्र कुमार मीणा तथा निर्वाचन शाखा प्रभारी सत्यदेव की देखरेख में मतदान और मतगणना कराई गई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित चेयरमैन मीना सैनी, उप चेयरमैन सोमवती मीणा सहित सभी निर्वाचित पार्षदों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

पावटा-प्रागपुरा में सोमवती मीणा उपचेयरमैन निर्वाचित, 9 मतों के अंतर से हुई जीत
पावटा-प्रागपुरा में सोमवती मीणा उपचेयरमैन निर्वाचित, 9 मतों के अंतर से हुई जीत

उप चेयरमैन निर्वाचित होने के बाद सोमवती मीणा ने कहा कि सभी लोगों के मेलजोल और सहयोग से पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। वार्डों की समस्याओं के साथ पूरे नगरपालिका क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात उन्होंने कही। उन्होंने सड़क, पेयजल, बिजली, सफाई, नाली, जल निकासी सहित अन्य आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ाने तथा सभी पार्षदों एवं क्षेत्रवासियों को साथ लेकर काम करने की बात कही।

पावटा-प्रागपुरा में सोमवती मीणा उपचेयरमैन निर्वाचित, 9 मतों के अंतर से हुई जीत
पावटा-प्रागपुरा में सोमवती मीणा उपचेयरमैन निर्वाचित, 9 मतों के अंतर से हुई जीत

सोमवती मीणा के निर्वाचित होने के साथ सोमवार को चेयरमैन चुनी गईं मीना सैनी के नेतृत्व में नगरपालिका बोर्ड की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। 45 वार्डों के चुनाव में कांग्रेस के 22, भाजपा के 16 तथा निर्दलीय 7 पार्षद निर्वाचित हुए थे। चेयरमैन चुनाव में मीना सैनी को 25 मत मिले थे, जबकि उप चेयरमैन चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सोमवती मीणा को 27 मत प्राप्त हुए।

पावटा-प्रागपुरा में सोमवती मीणा उपचेयरमैन निर्वाचित, 9 मतों के अंतर से हुई जीत
पावटा-प्रागपुरा में सोमवती मीणा उपचेयरमैन निर्वाचित, 9 मतों के अंतर से हुई जीत

पावटा निवासी सोमवती मीणा पूर्व में पंचायत समिति सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने विराटनगर क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से प्रधान पद का चुनाव भी लड़ा था। हालिया नगरपालिका चुनाव में उन्होंने वार्ड 20 से सामान्य सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की। उनके पति जगदीश मीणा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व जिला पार्षद हैं। वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं। वृक्षारोपण, रक्तदान, नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी रही है।

पावटा-प्रागपुरा में सोमवती मीणा उपचेयरमैन निर्वाचित, 9 मतों के अंतर से हुई जीत
पावटा-प्रागपुरा में सोमवती मीणा उपचेयरमैन निर्वाचित, 9 मतों के अंतर से हुई जीत

चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई और मिठाई बांटी। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्रराज गुर्जर के नेतृत्व में पावटा कस्बे के प्रमुख मार्गों से विजय जुलूस भी निकाला गया। अब नई नगरपालिका व्यवस्था में चेयरमैन मीना सैनी और उप चेयरमैन सोमवती मीणा के सामने विस्तारित पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। सड़क, पेयजल, बिजली, सफाई, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेंगे।

Author