पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर पावटा पंचायत समिति क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की स्थिति गुरुवार को लॉटरी के बाद स्पष्ट हो गई। पावटा उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार की मौजूदगी में आरक्षण लॉटरी निकाली गई। इस दौरान चुनाव शाखा प्रभारी सत्यदेव, तहसीलदार लोकेन्द्र मीणा सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

आरक्षण के अनुसार 30 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति के लिए 4, अनुसूचित जनजाति के लिए 2, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 तथा सामान्य वर्ग के लिए 18 सरपंच पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें एससी की 2, एसटी की 1, ओबीसी की 3 तथा सामान्य वर्ग की 9 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

लॉटरी के बाद ग्राम पंचायतों में आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही संभावित दावेदारों और स्थानीय स्तर पर चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण रोटेशन के आधार पर तय होने से पिछली बार की आरक्षण स्थिति इस बार कई पंचायतों में बदल गई है।
ग्राम पंचायतवार आरक्षण के मुताबिक पुरुषोत्तमपुरा में एससी, बेरी बांध में ओबीसी, सुंदरपुरा ढाढा में सामान्य महिला, दांतिल में सामान्य, तालवा में एससी महिला, द्वारिकपुरा में सामान्य महिला, सुजातनगर में ओबीसी महिला, भैंसलाना में सामान्य, भूरी भड़ाज में सामान्य महिला, रामपुरा में ओबीसी महिला, पंडितपुरा में सामान्य महिला, टसकोला में सामान्य, टोरडा गुजरान में सामान्य महिला, दूदावास में एसटी, बूचारा में सामान्य, भौनावास में सामान्य, फतेहपुरा खुर्द में सामान्य महिला, ठिकरिया में ओबीसी, तुलसीपुरा में सामान्य, वीर तेजाजी नगर में सामान्य महिला, टोरडा ब्राह्मणान में ओबीसी, पांचूडाला में सामान्य, कारोली में एससी महिला, रेलां में ओबीसी महिला, प्रेमनगर में सामान्य महिला, मण्ढा में सामान्य, कैरोडी में सामान्य महिला, भींवजी में एसटी महिला, राजनौता में एससी तथा पाथरेड़ी में सामान्य आरक्षित हुई।
आरक्षण सूची जारी होने के बाद अब संबंधित पंचायतों में संभावित प्रत्याशियों को लेकर ग्रामीण स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।