विद्युत पोल की चपेट में आने से नंदी की मौत

ग्राम फतेहपुरा खुर्द के नदी क्षेत्र में रविवार को एक निराश्रित नंदी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत लाइन के कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर चिंता जताई। कांग्रेस जिला महासचिव बजरंग लाल यादव ने बताया कि लाडाकाबास विद्युत ग्रिड से फतेहपुरा खुर्द की दिशा में नदी क्षेत्र से होकर हाईटेंशन विद्युत लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कई स्थानों पर विद्युत पोल खड़े किए जा चुके हैं और उन पर वायरिंग भी की गई है।

विद्युत पोल की चपेट में आने से नंदी की मौत
विद्युत पोल की चपेट में आने से नंदी की मौत

पोलों को सहारा देने के लिए लगाए गए तार भी जमीन से जुड़े हुए हैं। बताया गया कि नदी क्षेत्र में बड़ी संख्या में निराश्रित गौवंश विचरण करता है। इसी दौरान एक नंदी विद्युत पोल से जुड़ी वायरिंग अथवा सहायक तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

विद्युत पोल की चपेट में आने से नंदी की मौत
विद्युत पोल की चपेट में आने से नंदी की मौत

ग्रामीणों ने विद्युत कार्य के दौरान पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तारों और पोल के आसपास आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की। उनका कहना है कि नदी क्षेत्र में गौवंश की नियमित आवाजाही रहती है, इसलिए खुले में लगाए गए विद्युत उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है।

ग्रामीणों ने बाद में जेसीबी की सहायता से गड्ढा खुदवाकर मृत नंदी को दफना दिया। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से घटना की जांच करवाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की।

Author