हरिप्रसाद बलाई बने बलाई महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष

अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि.) के राष्ट्रीय नेतृत्व की अनुशंसा पर जिला रसद अधिकारी के पद पर कार्यरत हरिप्रसाद बलाई को राजस्थान प्रदेश का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समाज के लोगों में खुशी का माहौल है।

हरिप्रसाद बलाई बने बलाई महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष
हरिप्रसाद बलाई बने बलाई महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष

सामाजिक कार्यकर्ता नित्येन्द्र मानव ने हरिप्रसाद बलाई को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति से राजस्थान में बलाई समाज को संगठित करने तथा सामाजिक उत्थान की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि समाज के शिक्षित एवं अनुभवी लोगों की सक्रिय भागीदारी से समाज के युवाओं और जरूरतमंद वर्गों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

हरिप्रसाद बलाई बने बलाई महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष
हरिप्रसाद बलाई बने बलाई महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक, दूदू के पूर्व विधायक बाबूलाल बछेर तथा राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट डॉ. अंजना वर्मा की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया। संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई कि हरिप्रसाद बलाई संस्था के संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए राजस्थान में बलाई समाज को जोड़ने और समाज की प्रगति एवं उत्थान के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

हरिप्रसाद बलाई की नियुक्ति पर महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व सहित समाज के विभिन्न प्रबुद्धजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Author