माली सैनी महासभा अध्यक्ष पटेल रामसिंह सैनी के नेतृत्व में पालिका क्षेत्र के किड़ारोद में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की नव निर्वाचित चेयरमैन मीना सैनी, वाइस चेयरमैन सोमवती मीणा सहित सभी पार्षदों का माला, साफा एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में विवाह समिति शाहपुरा के अध्यक्ष साधुराम ने जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए उन्हें माला, साफा एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। साधुराम ने नव निर्वाचित पालिका बोर्ड को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास एवं समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

माली सैनी महासभा अध्यक्ष पटेल रामसिंह सैनी ने कहा कि पावटा-प्रागपुरा के विकास के लिए समाज नगरपालिका के साथ मिलकर सहयोग करेगा। उन्होंने चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं पार्षदों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अजय सैनी ने समाज के गौरव भीमराज सैनी का विशेष सम्मान किया।
समारोह में वार्ड संख्या 38 से पार्षद प्रतिनिधि दिनेश यादव, गणेश सैनी, सुन्दर सैनी, मुकेश कटारिया, विक्रम सैनी, मुकेश सैनी, रोहिताश सैनी ट्रोला, कैलाश सैनी कुशालगढ़, बुधराम सैनी, कैलाश सैनी ट्रैक्टर एजेंसी, रामोतार सैनी, गोवर्धन सैनी, माली सैनी महासभा कोषाध्यक्ष बंशीधर सैनी, मनोज सैनी, कानाराम सैनी, हजारी लाल पंच, लहरी सैनी, श्योनाथ सैनी, पटेल संतु सैनी, लक्ष्मीनारायण सैनी, श्यामलाल सैनी, रोशन धनकड़, महेंद्र सिंह, मदन सैनी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में समाजबंधुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने नव गठित नगर पालिका बोर्ड को बधाई देते हुए पावटा-प्रागपुरा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगरपालिका क्षेत्र बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।