कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज

अग्रवाल समाज समिति कोटपूतली की ओर से आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 की शुरुआत रविवार को विभिन्न बाल प्रतियोगिताओं के साथ हुई। अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष एडवोकेट योगेश शरण बंसल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं आरती कर किया।

कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज
कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज
कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज
कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज

महोत्सव के पहले दिन अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में रंगोली, फैंसी ड्रेस, बैलून, कप एवं टावर गेम प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभिभावकों और समाजजनों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज
कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज

रंगोली में सिद्धि अग्रवाल प्रथम, अंशिका अग्रवाल द्वितीय तथा प्रणव-परिणीता तृतीय रहे। 6 से 10 वर्ष की फैंसी ड्रेस में कविश गोयल प्रथम, रियांश-आरव बंसल द्वितीय और कनीश अग्रवाल तृतीय रहे। 3 से 5 वर्ष वर्ग में कियान अग्रवाल प्रथम, वंशु बंसल द्वितीय और राघव गोयल तृतीय रहे।

कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज
कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज

बैलून गेम में अयांश प्रथम, रवीश गोयल द्वितीय और पिहू अग्रवाल तृतीय रहे। कप गेम में नैना गुप्ता प्रथम, हर्षित गुप्ता द्वितीय व मनन सिंघल तृतीय तथा टावर गेम में अयांश प्रथम, विवान अग्रवाल-तविश अग्रवाल द्वितीय और प्रिंस अग्रवाल तृतीय रहे। प्रतियोगिताओं का निर्णयन सिंपल अग्रवाल, बीना सोनी एवं दीपा अग्रवाल ने किया।

कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज
कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज

कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी हेमंत मोरीजावाला सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। महिला मंडल की कार्यवाहक अध्यक्ष लाजवंती देवी, महामंत्री जया बिरमीवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

महोत्सव के तहत सोमवार 5 अक्टूबर को अग्रसेन भवन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। दोपहर 1 बजे 13 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, मग गेम व बैलून गेम होंगे। दोपहर 3 बजे 5 से 11 तथा 12 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता और शाम 4 बजे 6 से 12 तथा 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए निबंध प्रतियोगिता होगी। आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया है।

Author