नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सैनी महासभा ने किया सम्मान

सैनी महासभा जिलाध्यक्ष बबलू बबेरवाल के नेतृत्व में बुधवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विभिन्न नगर निकायों में निर्वाचित नव निर्वाचित चेयरमैन एवं पार्षदों का उनके निवास पर पहुंचकर माला व साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया।

नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सैनी महासभा ने किया सम्मान
नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सैनी महासभा ने किया सम्मान

इस दौरान पावटा-प्रागपुरा पालिकाध्यक्ष मीना सैनी को शॉल ओढ़ाकर तथा उनके पति अजय सैनी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया और जीत की बधाई दी गई। इसी प्रकार विराटनगर चेयरमैन देशराज सैनी, नारायणपुर चेयरमैन मन्नी देवी व प्रतिनिधि भवानी सैनी, बानसूर चेयरमैन गिर्राज सैनी सहित पार्षद निरंजन लाल ठेकेदार, सुरेश सैनी, मुकेश सैनी, श्रीराम सैनी, गणेश सैनी एवं विक्रम सैनी का भी स्वागत किया गया।

नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सैनी महासभा ने किया सम्मान
नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सैनी महासभा ने किया सम्मान

इस दौरान सैनी विकास संगठन रजि. के तत्वावधान में 20 नवंबर 2026, देवउठनी एकादशी को कोटपूतली में आयोजित होने वाले 7वें सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रचार-प्रसार भी किया गया।

नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सैनी महासभा ने किया सम्मान
नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सैनी महासभा ने किया सम्मान

इस अवसर पर साधुराम सैनी, महेश सैनी, बिर्दीचंद सैनी, रामरतन ठेकेदार, देवी सहाय सैनी, रामस्वरूप रोलावण, गंगाराम सैनी, पप्पू बायलाण, योगेश सैनी, संजय दैया, दाताराम सैनी, रविन्द्र मोदी, सुरेश बागड़ी, विक्की सैनी, आनंद दुवारिया, प्रमोद दहिया सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

Author