पावटा-प्रागपुरा में शहरी सेवा सेतु अभियान-2026 का शुभारंभ

राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निकाय क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं नागरिक सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से शहरी सेवा सेतु अभियान-2026 का आयोजन 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका कार्यालय में अभियान का शुभारम्भ किया गया।

पावटा-प्रागपुरा में शहरी सेवा सेतु अभियान-2026 का शुभारंभ
पावटा-प्रागपुरा में शहरी सेवा सेतु अभियान-2026 का शुभारंभ

अभियान के तहत प्रातः 10 बजे से शाम 06 बजे तक वार्ड संख्या 01 से 06 के निवासियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाया गया। शिविर प्रभारी के रूप में अभियान कनिष्ठ अभियंता अनिल जोनवाल मौजूद रहे।

पावटा-प्रागपुरा में शहरी सेवा सेतु अभियान-2026 का शुभारंभ
पावटा-प्रागपुरा में शहरी सेवा सेतु अभियान-2026 का शुभारंभ

चेयरमैन श्रीमती मीना देवी ने कहा कि शहरी सेवा सेतु अभियान आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाकर अनावश्यक भागदौड़ से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान में शिरकत करने पहुंचे जिला कांग्रेस महासचिव अजय सैनी ने बताया कि अभियान के दौरान आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए जा रहे हैं।

नगरपालिका अधिशासी अधिकारी फत्तेह सिंह मीणा ने बताया कि सफाई, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट एवं सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस दौरान वार्ड 3 के पार्षद विनोद यादव ने वार्ड की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ललाना के मुख्य रास्ते पर जलभराव, सफाई, नाली निर्माण, मच्छररोधी दवा छिड़काव एवं पेड़-पौधों की छंटाई सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।

अभियान में जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, पट्टे, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, पेंशन आवेदन सहित विभिन्न सेवाओं एवं लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। इस अवसर पर उप चेयरमैन सोमवती मीणा, पार्षद बीएल आर्य, रिंकू कांसोटिया, रिजवान कुरेशी, विक्रम सैनी, लोकेश यादव, गणेश सैनी, रवि दत्त सेन सहित नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Author