सेवा ज्योति कलश यात्रा से दिया विकसित भारत का संदेश

पावटा कस्बे के श्रीमती नर्बदा देवी बिहारी लाल जोशी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत बुधवार को सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

सेवा ज्योति कलश यात्रा से दिया विकसित भारत का संदेश
सेवा ज्योति कलश यात्रा से दिया विकसित भारत का संदेश

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने पोस्टर, बैनर एवं स्लोगन तैयार कर लोगों को जनसेवा एवं विकसित भारत के संदेश से जागरूक किया। रैली विद्यालय परिसर से रवाना होकर कस्बे के घंटाघर सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली।

सेवा ज्योति कलश यात्रा से दिया विकसित भारत का संदेश
सेवा ज्योति कलश यात्रा से दिया विकसित भारत का संदेश

विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। रैली में शारीरिक शिक्षिका लक्ष्मी चन्द्रोह, सुनीता आर्य, हेमलता शर्मा, कंचन मीणा, सुरेन्द्र स्वामी एवं मदन मीना सहित विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।

Author