पावटा पंचायत समिति सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित

पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत 10 अक्टूबर 2026 को पंचायत समिति सभागार पावटा में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी पावटा ब्रजेश कुमार चौधरी के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक सैकड़ों संभावित प्रत्याशियों ने भाग लिया।

पावटा पंचायत समिति सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित
पावटा पंचायत समिति सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर अजय सिंह यादव, मनमोहन मीणा, सुरेश यादव एवं दीपक कुमार बंसल ने प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार पूर्वक प्रदान की। मास्टर ट्रेनर्स ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों तथा निर्धारित प्रपत्रों में जरूरी जानकारियां सही ढंग से दर्ज करने के बारे में समझाया।

पावटा पंचायत समिति सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित
पावटा पंचायत समिति सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित

प्रशिक्षण के दौरान भरे हुए आवेदन पत्रों के नमूने प्रदर्शित कर प्रत्याशियों को व्यावहारिक जानकारी दी गई। उन्हें नामांकन पत्र भरते समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा आवेदन में संभावित त्रुटियों से बचने के तरीकों के बारे में बताया गया। साथ ही, किन परिस्थितियों में नामांकन पत्र निरस्त हो सकता है, इस संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पावटा पंचायत समिति सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित
पावटा पंचायत समिति सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला के दौरान उपस्थित संभावित प्रत्याशियों ने निर्वाचन एवं नामांकन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। मास्टर ट्रेनर्स ने सभी प्रश्नों का बिंदुवार जवाब देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया। उदाहरणों और सरल समझाइश के माध्यम से प्रशिक्षण को उपयोगी बनाया गया, ताकि प्रत्याशी निर्धारित नियमों के अनुरूप नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकें।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संभावित प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना, नामांकन संबंधी नियमों की स्पष्ट जानकारी देना तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करना रहा। कार्यशाला की समस्त व्यवस्थाएं चुनाव शाखा प्रभारी सत्यदेव यादव ने संभालीं।

Author