श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के तहत रविवार को महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाजबंधुओं, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। महाराजा अग्रसेन के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार सजाए गए तथा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष एडवोकेट योगेश शरण बंसल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर, पुष्प अर्पित करने और आरती के साथ किया। इसके बाद शोभायात्रा अग्रसेन भवन से रवाना हुई। शोभायात्रा अग्रसेन कटला स्थित अग्रसेन मंदिर पहुंची, जहां महाआरती की गई।

इसके बाद आजाद चौक होते हुए हनुमान शरण मार्ग स्थित अग्रसेन चौक पहुंची। यहां महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना, आरती और आतिशबाजी की गई। इसके बाद शोभायात्रा वापस अग्रसेन भवन पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में विंटेज वाहन, सुसज्जित झांकियां और घोड़ा-बग्गी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।

बंटी तिलकधारी एंड कंपनी की ओर से प्रस्तुत झांकियों ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। महिलाओं ने डांडिया की धुन पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार लगाए गए और लकी ड्रॉ के कूपन भी वितरित किए गए। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।

शोभायात्रा में अग्रवाल समाज समिति के उपाध्यक्ष कुलदीप बंसल, कोषाध्यक्ष नृसिंहदास अग्रवाल, मंत्री प्रमोद गोयल, हरिनारायण मोरीजावाला, अमरनाथ बंसल, रामविलास सिंघल, सांवरमल गोयल, मनोज अग्रवाल, दीपक ततारपुरिया, दिनेश मित्तल, सूर्यकांत मोदी, अमित अग्रवाल, योगेश गुप्ता, नरेश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण गुरुजी, राजेश सवाईका और दिनेश सिंघल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

महिला मंडल की कार्यवाहक अध्यक्ष लाजवंती देवी, मंत्री जया बिरमीवाल, दीप्ति बंसल, इंदू अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, मीनू बंसल, आंचल अग्रवाल, रागिनी बंसल और अल्का बंसल सहित महिलाओं ने भाग लिया। वहीं, नवयुवक मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष रजत जिंदल, तुषार गोयल, आयुष बंसल और केशव बंसल सहित रविंद्र अग्रवाल, किशन लाल मोरीजावाला, सक्षम मोरीजावाला, अशोक बंसल, अमित बंसल, सुभाष गुप्ता, संजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, गौरव गोयल, दिलीप मोरीजावाला, शंकर बंसल, ममता जिंदल, हिना मोरीजावाला, सीमा अग्रवाल, भारती गोयल और ममता अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी हेमंत मोरीजावाला ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की जयंती उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम, भाईचारे, समानता एवं सहयोग की भावना मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने शोभायात्रा में समाजबंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं और बच्चों के उत्साह तथा नगरवासियों की ओर से किए गए आत्मीय स्वागत की सराहना की।

उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने के साथ संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाकर सेवा, सद्भाव और परस्पर सहयोग की भावना से समाज की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।