उपजिला अस्पताल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई

आधुनिक भारत के निर्माता और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को पावटा उपजिला अस्पताल में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। पीएमओ डॉ. रवि बंसल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ सदस्यों ने सरदार पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उपजिला अस्पताल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई
उपजिला अस्पताल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवेंद्र शर्मा और डॉ. शौरभ शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता, साहस और कुशल कूटनीति ने आजादी के बाद बिखरी 562 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। राष्ट्रीय एकता दिवस उनके नेतृत्व और देश की एकता-अखंडता के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करने का अवसर है।

उपजिला अस्पताल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई
उपजिला अस्पताल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई

डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकजुट भारत की अमूल्य विरासत दी। इसे मजबूत, समावेशी और जीवंत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एकता की भावना ही भारत को सशक्त और महान राष्ट्र बनाने का आधार है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीएमओ डॉ. रवि बंसल ने कहा कि सरदार पटेल महान देशभक्त, दूरदर्शी नेता और राष्ट्र निर्माता थे। उनके अटूट संकल्प, अदम्य साहस और संगठन क्षमता ने देश के एकीकरण का असाधारण कार्य संभव बनाया। उन्होंने किसानों, पिछड़ों और वंचित वर्गों को सहकारिता से जोड़ने के साथ किसानों के कल्याण और आत्मनिर्भरता को भी विशेष महत्व दिया। उनका जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

इस दौरान डॉ. राजेश डोचानिया, डॉ. अशोक जाट, नर्सिंग अधिकारी रंगलाल यादव, बाबूलाल, कमलेश स्वामी, जीताराम गुर्जर, मातादीन गुर्जर, जनार्दन टांक और सत्यवीर प्रजापत सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।

Author

Leave a Comment