स्व. सूरजमल की स्मृति में भैंसलाना में नेत्र चिकित्सा शिविर 29 नवंबर को

सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाते हुए भैंसलाना ग्राम पंचायत के सरपंच कृष्ण सांपला द्वारा एक बार फिर जनहितकारी पहल की जा रही है। द्वारिकपुरा के पूर्व सरपंच स्वर्गीय सूरजमल यादव की पुण्य स्मृति में 29 नवंबर को आठवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

स्व. सूरजमल की स्मृति में भैंसलाना में नेत्र चिकित्सा शिविर 29 नवंबर को
स्व. सूरजमल की स्मृति में भैंसलाना में नेत्र चिकित्सा शिविर 29 नवंबर को

इस आयोजन को लेकर लीलका धाम में परम पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री रामदास जी महाराज के कर-कमलों से शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में भारत यादव, नरेश कुमार, कृष्ण नारनौलिया, डीपी सांपला सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्व. सूरजमल की स्मृति में भैंसलाना में नेत्र चिकित्सा शिविर 29 नवंबर को
स्व. सूरजमल की स्मृति में भैंसलाना में नेत्र चिकित्सा शिविर 29 नवंबर को

आयोजक कृष्ण सांपला ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा उपलब्ध करवाना है। शिविर में 29 नवंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसलाना में मरीजों की निःशुल्क आंखों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयां, ऑपरेशन तथा लेंस प्रत्यारोपण की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

स्व. सूरजमल की स्मृति में भैंसलाना में नेत्र चिकित्सा शिविर 29 नवंबर को
स्व. सूरजमल की स्मृति में भैंसलाना में नेत्र चिकित्सा शिविर 29 नवंबर को

इस सेवा अभियान में बहरोड़ स्थित मिश्री देवी आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. वीरेन्द्र सिंह यादव चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर के लिए 24 नवंबर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन एवं विस्तृत जानकारी के लिए 7891952074 पर संपर्क किया जा सकता है।

स्व. सूरजमल की स्मृति में भैंसलाना में नेत्र चिकित्सा शिविर 29 नवंबर को
स्व. सूरजमल की स्मृति में भैंसलाना में नेत्र चिकित्सा शिविर 29 नवंबर को

सरपंच कृष्ण सांपला ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि आंखों से संबंधित परेशानी से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को शिविर तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों की सार्थकता तभी है, जब समाज का प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति इनका लाभ उठा सके।

स्वर्गीय सूरजमल यादव की स्मृति में लगातार आठवीं बार आयोजित हो रहा यह चिकित्सा शिविर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Author

Leave a Comment