कोटपूतली में अधेड़ की संदिग्ध मौत, शराब ठेके के पास मिला शव

कोटपूतली में अधेड़ की संदिग्ध मौत, शराब ठेके के पास मिला शव

चेहरे पर चोट के निशान, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

कोटपूतली। कोटपूतली में पंचायत समिति के समीप शराब ठेके के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भाबरू पुलिस की कार्रवाई, 18 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त

मृतक की पहचान मोहल्ला बड़ाबास निवासी बोदन सैनी के रूप में हुई है, जो हलवाई का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया। वहीं, एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

Leave a Comment