कोटपूतली-बहरोड़ । पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत कोटपूतली-बहरोड़ जिला परिषद प्रमुख पद पर कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास यादव निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार को संपन्न हुए निर्वाचन में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बलवान सिंह को 13 मतों से शिकस्त देकर जिला परिषद प्रमुख की कुर्सी हासिल की।

निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की ओर से जारी परिणाम के अनुसार रामनिवास यादव को कुल 20 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी बलवान सिंह के पक्ष में 7 मत पड़े। इस प्रकार रामनिवास यादव ने 13 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कुल 27 मत डाले गए और सभी मत वैध पाए गए। किसी भी मत को निरस्त अथवा निविदत्त घोषित नहीं किया गया। वहीं नोटा के पक्ष में भी एक भी मत नहीं पड़ा।
कोटपूतली में 10 साल के बच्चे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
रामनिवास यादव के जिला परिषद प्रमुख निर्वाचित होने के साथ ही कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जिला परिषद के नेतृत्व की तस्वीर साफ हो गई है।
