कोटपूतली में आरोपी रामनिवास को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में हुई कार्रवाई

कोटपूतली-बहरोड़। कोटपूतली की सरूण्ड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के मामले में फरार चल रहे आरोपी रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आबकारी अधिनियम के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुजोता मोड़ पर दबिश देकर उसे धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी रामनिवास पुत्र जयमल उर्फ जगमाल, उम्र 42 वर्ष, अजीतपुरा कलां का निवासी है। वह मुकदमा नंबर 235/2026, धारा 16/54 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामले में वांछित था।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रमुख बने रामनिवास यादव

आपको बता दें कि जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सरूण्ड थाना पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

Multigrain atta 3 kg
अभी ऑर्डर करें- Call- 9001183320

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

Leave a Comment