जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, 35 विद्यार्थियों को मिले ऊनी स्वेटर

समाज सेवा का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना है। इसी भावना के साथ सामाजिक संस्था ‘एक कदम गांव की ओर’ ने सर्दी के मौसम में स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। शनिवार को फतेहपुरा खुर्द (रूपपुरा) के राजकीय प्राथमिक विद्यालय अस्तल में संस्था की ओर से विद्यालय के सभी 35 विद्यार्थियों को गर्म ऊनी स्वेटर दिए गए।

जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, 35 विद्यार्थियों को मिले ऊनी स्वेटर
जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, 35 विद्यार्थियों को मिले ऊनी स्वेटर

संस्था अध्यक्ष एवं पूर्व तहसीलदार रामनिवास यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था सदस्य रामावतार यादव और समाजसेवी बजरंग लाल यादव ने भी सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों को स्वेटर मिलने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। संस्था की इस पहल का उद्देश्य सर्दी के दौरान बच्चों को आवश्यक गर्म कपड़े उपलब्ध करवाकर उनकी मदद करना रहा।

जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, 35 विद्यार्थियों को मिले ऊनी स्वेटर
जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, 35 विद्यार्थियों को मिले ऊनी स्वेटर

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार जाट, अध्यापक अमित शेखावत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए रामनिवास यादव सहित सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author

Leave a Comment