Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • पावटा : खड़े ट्रोले में घुसी हरियाणा रोडवेज की बस, हाईवे पर मची चीख- पुकार
  • Rajasthan News
  • Jaipur

पावटा : खड़े ट्रोले में घुसी हरियाणा रोडवेज की बस, हाईवे पर मची चीख- पुकार

News Chakra November 22, 2022

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जयपुर से रेवाड़ी जा रही एक हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर हाईवे सड़क किनारे खड़े एक ट्रोले में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एकदम से चीख पुकार मच गई। आनन- फानन में आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों ने पहुंचकर सवारियों को निकाला।

paota-haryana-roadways-bus-rammed-into-a-standing-trolley
हादसे में बस का क्षतिग्रस्त अगला हिस्सा

प्रागपुरा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की एक बस ललाना मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रोले में जा घुसी। हादसे में आधा दर्जन सवारियां घायल बताई जा रही है जिन्हें पावटा सीएचसी व कोटपूतली जिला अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घायलों को तुरंत एंबुलेंस व निजी वाहनों से अस्पताल भिजवाया।

paota-haryana-roadways-bus-rammed-into-a-standing-trolley
पावटा सीएचसी में अस्पताल स्टाफ के साथ घायलों की मदद में जुटे पुलिसकर्मी

गौरतलब है कि हाईवे किनारे खड़े होने वाले वाहनों से अक्सर भयंकर दुर्घटनाएं होती है लेकिन इसके बावजूद प्रशासन इन पर रोक लगाने में नाकाम दिखाई पड़ता है। आज भी इस हादसे में सड़क किनारे खड़े वाहन की वजह से कई लोगों की जान पर बन आई। ऐसे में अब देखना होगा कि प्रशासन सड़क किनारे वाहनों के खिलाफ कब कार्रवाई करता है।

  • राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई
  • पावटा ब्लॉक के वरिष्ठ नागरिकों ने जयपुर में देखी विधानसभा कार्यवाही
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला के बीडीएम जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान
  • पावटा कस्बे में श्री श्याम वंदना परिवार का 29वां वार्षिकोत्सव
  • पावटा में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की मांग, अभिभाषक संघ ने सांसद व विधायक को सौंपा ज्ञापन

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक ने कहा, पेंशनर्स कार्यानुभव से लोगों को लाभान्वित करें
Next: लोगों ने जिसे मरा हुआ समझा, सतीश ने उसमें फूंक दी ‘जान’, ‘इलाज’ के बाद डॉक्टरों ने किया वार्ड में शिफ़्ट, ‘मौत’ !

Related Stories

IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
image_editor_output_image-709958312-17675229098867838469147322293304.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News
  • Top news

डिस्कॉम चेयरमैन : कर्मचारियों के बीच पहुंची, सवाल- जवाब में हुआ मंथन

Vikas Verma January 4, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1708286105-17709191027901910627816524900761.jpg
  • Top news

राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
image_editor_output_image891413211-17709178336675519149726357964348.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के वरिष्ठ नागरिकों ने जयपुर में देखी विधानसभा कार्यवाही

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
image_editor_output_image-455176132-17709170207492963453677706258265.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला के बीडीएम जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
image_editor_output_image-525688036-1770919467455847378221447583784.jpg
  • Top news

पावटा कस्बे में श्री श्याम वंदना परिवार का 29वां वार्षिकोत्सव

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.