निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस

कोटपूतली के चौकी गोरधनपुरा पंचायत भवन में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ अशोक यादव का जन्मदिवस ‘ निशुल्क चिकित्सा शिविर’ का आयोजन कर मनाया गया।

शिविर में डॉक्टर अखिलेश यादव, डॉ मोहन चोपड़ा, डॉक्टर योगिता जांगिड़, डॉ अपूर्वा दीक्षित, डॉक्टर गरिमा चौधरी व जितेंद्र योगी ने अपनी सेवाएं दी व साथ ही इस दौरान समाजसेवी सुरेश यादव, एडवोकेट राजेश, राव मनोज, योगेश जागीरदार, विजय यादव, राजेंद्र यादव, दीपचंद स्वामी, आशीष यादव, राजेश धानका व श्यामसुंदर यादव ने व्यवस्थाएं संभाली।

भारत जोड़ो यात्रा : तैयारी में जुटा ‘यूथ’, झालावाड़ से अलवर तक चलेगें राहुल के साथ

डॉ. अशोक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर में 100 से ज्यादा मरीजों ने विभिन्न रोगों का परामर्श लिया व चिकित्सकीय टीम द्वारा उन्हें दवाइयां भी दी गई।

डॉ यादव ने बताया कि जन्म दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर सेवा कार्य करते हैं। यादव ने बताया कि इन दिनों सर्दी का मौसम रहने से लोगों में खांसी जुकाम सहित अस्थमा की शिकायत होने लगती है। ऐसे में उन्हें प्रतिदिन गुनगुने पानी का प्रयोग करना चाहिए व शरीर में रोग के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।

हमें Google News पर फॉलो करें।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।