न्यूज़ चक्र कोटपुतली। पाटन कस्बे के नीम का थाना रोड पर विद्युत सब स्टेशन के सामने रविवार देर शाम एक कार व ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें जानकारी के अनुसार एक महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है कि कार में एक युवक, दो महिलाएं और एक बच्चा था जो दिल्ली से डोकन जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार विद्युत ग्रिड सब स्टेशन के सामने घुमाव पर एक कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि नीमकाथाना की तरफ जा रही कार का मुंह वापस पाटन की तरफ हो गया. वही ट्रेलर ड्राइवर ने कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर को खाई में कुदा दिया। इस धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। साथ ही सूचना पर पाटन तहसीलदार ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस से घायलों को पाटन अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार ट्रेलर व कार की आमने- सामने की भिड़ंत में दिल्ली निवासी अर्चना घायल हुई जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- पावटा – रोशनी का इंतजार करती प्रागपुरा की सड़क, लाखों की व्यवस्था पर अब रखरखाव का सवाल
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले का SI 3,500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
- पावटा में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, 403 दावेदारों ने जताई टिकट की दावेदारी
- पावटा में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट
- कोटपूतली-बहरोड़ जिला कारागृह में बंदियों का विरोध, मांगों को लेकर भूख हड़ताल
