Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • जानलेवा प्यार: कोचिंग में प्रेमिका को चाकू से गोदा, 12 साल पहले हुई थी प्रेमिका की शादी
  • Jaipur

जानलेवा प्यार: कोचिंग में प्रेमिका को चाकू से गोदा, 12 साल पहले हुई थी प्रेमिका की शादी

News Chakra March 27, 2023
मृतका छात्रा शोभा और आरोपी सुनील।

News Chakra. जानलेवा प्यार ! जी हां, प्यार का खुमार जब हद से ज्यादा बढ़ता है तो अक्सर वह जानलेवा हो जाता है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने एक कोचिंग सेंटर की छत पर छात्रा को बुलाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन कई दिन से प्रेमिका से बात नहीं होने पर आरोपी छात्र नाराज था। इसी के चलते उसने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद छत कूदकर मौके से फरार हो गया और फिर घर पहुंचकर जहर खा लिया।

गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, आरोपी छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात जयपुर के मनोहरपुर इलाके में स्थित एकलव्य एकेडमी क्लासेज फॉर लाइब्रेरी सेंटर की है। अरनिया गांव की रहने वाली 23 साल की शोभा चौधरी कोचिंग में पढ़ती थी। इसी कोचिंग की लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गठवाड़ी निवाली 25 साल का सुनील बागड़ी उर्फ सुरेंद्र मीणा भी आता था।

इस दौरान दोनों की जान-पहचान हो गई। बीते 10 दिन से शोभा कोचिंग नहीं आ रही थी। सुनील बार-बार उसे कॉल कर रहा था, लेकिन उसकी उससे बात भी नहीं हो पा रही थी। सुनील के ज्यादा कॉल करने पर शोभा ने उसे ब्लॉक कर दिया था। उसे डर था कि कहीं घरवालों इसका पता ना चल जाए। शोभा के ब्लॉक करने के बाद 21 मार्च को सुनील ने उसकी सहेली को कॉल किया, लेकिन उसने शोभा से बात कराने से मना कर दिया।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे शोभा अपने मामा के साथ कोचिंग पहुंची। उसने मामा से नीचे रुकने को कहा और एक फाइल लेने के लिए कोचिंग में चली गई। इसके बाद वह सीधे कोचिंग की छत पर पहुंची, जहां सुनील पहले से मौजूद था। करीब पांच मिनट बाद शोभा के चिल्लाने की आवाज आने लगी, कोचिंग के टीचर और बच्चे छत पर पहुंचे तो शोभा खून से लतपथ हालत में पड़ी हुई थी। सुनील ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

गंभीर हालत में उसे मनोहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। इलाज के दौरान निम्स में उसकी मौत हो गई।

इधर, शोभा पर चाकू से हमला करने के बाद सुनील छत से कूदकर फरार हो गया। जहां से वह सीधे रायसर स्थित गठवाड़ी अपने घर पहुंचा और जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी लगने पर परिजनों ने उसे भी निम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतका शोभा एकलव्य एकेडमी से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी ) की तैयारी कर रही थी। वहीं, सुनील बागड़ी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए आता था। मृतका शोभा के परिजनों ने बताया कि 12 साल पहले उसका बाल विवाह हो गया था। लेकिन, अभी उसका गौना नहीं हुआ था। करीब छह महीने से वह सीईटी की तैयारी कर रही थी।

इधर, छात्रा की हत्या पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सुनील की हालत में सुधार होने के बाद उसके बयान लिया जाएगा। वहीं, अन्य तरीके से मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(नोट: खबर न्यूज़ चक्र डेक्स पर सोर्सलिंक से ऑटो पब्लिश्ड है, यह न्यूज़ चक्र द्वारा रैंडम ही एडिट की गई है)

Source link

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन रवाना हो गए हैं
Next: राजस्थान में भाजपा टीम बनाकर जीतेगी 2023 का रण – सीपी जोशी

Related Stories

  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच 181 किमी लंबा 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 6906 करोड़ की लागत से बनेगा, दिसंबर में शुरू होगा काम

Mahesh Kotputli October 25, 2025 0
  • Jaipur
  • Rajasthan News

फिल्मी स्टाइल में वारदात: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश !

Vikas Verma May 6, 2025 0
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली: सफर से पहले मौत से सामना, बे’बस यात्री

News Chakra April 9, 2025 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-405436037-17709578827317747845595085979646.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय में रावत एचपी गैस एजेंसी का नया ऑफिस शुरू

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-63755350-17709570622723723447565919224491.jpg
  • Top news

पावटा तहसील में श्रवण सिंह अध्यक्ष एवं धर्मवीर सिंह महामंत्री नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-1708286105-17709191027901910627816524900761.jpg
  • Top news

राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
image_editor_output_image891413211-17709178336675519149726357964348.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के वरिष्ठ नागरिकों ने जयपुर में देखी विधानसभा कार्यवाही

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.