Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • Rajashtan: कबड्डी महाखेल के 25 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण पूरा, चयनित सात खिलाड़ियों का गुजरात में होगा प्रशिक्षण
  • Jaipur

Rajashtan: कबड्डी महाखेल के 25 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण पूरा, चयनित सात खिलाड़ियों का गुजरात में होगा प्रशिक्षण

News Chakra April 6, 2023
Seven out of 25 Kabaddi Mahakhel players selected for training in Gujarat

 

Seven out of 25 Kabaddi Mahakhel players selected for training in Gujarat

Rajashtan: कबड्डी महाखेल के खिलाड़ी

News Chakra. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के संरक्षण में हुए जयपुर महाखेल कबड्डी के सफल आयोजन के बाद चुने गए 25 खिलाड़ियों का पूर्णिमा यूनीवर्सिटी में चल रहा प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण के दौरान इनमें से सात कबड्डी खिलाड़ी अजय ढाका, लोकेश घौसल्या, कानाराम चौधरी, जसवंत यादव, प्रवीण चौधरी, नितेश चौधरी और माईकल चौधरी का चयन हुआ।

Rajashtan के इन सात खिलाड़ियों को 6 से 11 अप्रैल तक गांधीनगर (गुजरात) स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया सेन्टर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान श्रेष्ठ खिलाड़ियों को नेशलन सेंटर फॉर एक्सीलेंस के लिए चुना जाएगा, जहां से प्रशिक्षण के बाद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलने का अवसर प्राप्त होंगे। चुने हुए खिलाड़ियों ने सांसद कर्नल राज्यवर्धन का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि इस वर्ष जयपुर ग्रामीण लोकसभा में 12 जनवरी से पांच फरवरी तक जयपुर महाखेल (सांसद खेल स्पर्धा) का आयोजन हुआ। इसमें जयपुर ग्रामीण की आठ विधानसभाओं में 32 खेल मैदानों पर 512 पुरुष और 128 महिला कबड्डी टीमों ने भाग लिया। सांसद खेल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली जुड़कर मैच देखा और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था।

जयपुर महाखेल से चुने गए 25 खिलाड़ियों को स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कोचों द्वारा 20 मार्च से 14 दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण पूर्णिमा यूनीवर्सिटी, जयपुर में दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान नेशनल सलेक्शन कमेटी दिल्ली द्वारा इन खिलाड़ियों में से श्रेष्ठ सात खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिन्हें नेशनल सेन्टर फॉर एक्सीलेंस द्वारा आगे की ट्रेनिंग दी जाएगी।

मोदी का कार्यकाल खेल और खिलाड़ियों के विकास का स्वर्णिम काल

राज्यवर्धन ने प्रशिक्षण के लिए चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवओं के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। उनका लक्ष्य है कि देश के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आने का अवसर मिलें। युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उन्होंने खेलों को बढ़ावा दिया और कहा जो खेलेगा वो खिलेगा। मोदी का कार्यकाल खेल और खिलाड़ियों के विकास का स्वर्णिम काल है। प्रधानमंत्री मोदी के समावेशी नेतृत्व के कारण आज खिलाड़ियों को सुविधाएं और सम्मान मिल रहा है।

[ ख़बरें और भी हैं… ]
News Chakra

  • राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर ‘ऑपरेशन एंटी-वेनम 2.0’ पोस्टर का विमोचन, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प
  • पावटा – प्रागपुरा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, शिक्षा और सामाजिक समानता पर दिया जोर
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ठेका प्रथा के विरोध में सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने जेजेएम घोटाले सहित जनसमस्याओं पर सरकार को घेरा
  • पावटा उपखंड अधिकारी राजस्व मामलों में अव्वल, अभिभाषक संघ ने दी बधाई

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ये क्या जबरदस्ती है भी मांगें
Next: करण कुंद्रा, गशमीर महाजनी शो ने वूट पर 50 मिलियन व्यूज पार किए; यही कारण है कि ऑनलाइन दर्शक आकर्षित हैं

Related Stories

  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच 181 किमी लंबा 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 6906 करोड़ की लागत से बनेगा, दिसंबर में शुरू होगा काम

Mahesh Kotputli October 25, 2025 0
  • Jaipur
  • Rajasthan News

फिल्मी स्टाइल में वारदात: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश !

Vikas Verma May 6, 2025 0
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली: सफर से पहले मौत से सामना, बे’बस यात्री

News Chakra April 9, 2025
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1827226112-17762743612466970764883869301376.jpg
  • Top news

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर ‘ऑपरेशन एंटी-वेनम 2.0’ पोस्टर का विमोचन, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

Rajesh Kumar Hadia April 15, 2026
image_editor_output_image1236383248-1776226483646121507241942655722.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, शिक्षा और सामाजिक समानता पर दिया जोर

Rajesh Kumar Hadia April 15, 2026
image_editor_output_image-304000210-17760954833446401596784942958398.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ठेका प्रथा के विरोध में सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

Rajesh Kumar Hadia April 13, 2026
image_editor_output_image328398467-17760933152662463286542080263854.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने जेजेएम घोटाले सहित जनसमस्याओं पर सरकार को घेरा

Rajesh Kumar Hadia April 13, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.