Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • AB De Villiers | भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में कम मैच होने से नाराज़ हुए डिविलियर्स, टी20 क्रिक…
  • SPORTS

AB De Villiers | भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में कम मैच होने से नाराज़ हुए डिविलियर्स, टी20 क्रिक…

News Chakra January 7, 2024
AB-De-Villiers-भारत-दक्षिण-अफ्रीका-टेस्ट-सीरीज-में-कम.webp

AB De Villiers IND vs SA Test Series

एबी डिविलयर्स (Designed Photo)

Loading

डरबन: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के महान बल्लेबाज एबी डिविलयर्स (AB De Villiers) इस बात से खफा हैं कि हाल में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच समाप्त हुई श्रृंखला में केवल दो टेस्ट (IND vs SA Test Series) मैच ही खेले गये जिसके लिए उन्होंने दुनिया भर में धड़ल्ले से चल रही टी20 लीग (T20 League) को जिम्मेदार ठहराया। डिविलियर्स ने बड़ी श्रृंखला की वकालत करते हुए कहा कि अगर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम का पता करना है तो ‘कुछ तो बदलना होगा’।  

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गयी टेस्ट श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर छूटी जिसमें मेजबान टीम ने सेंचुरियन में शुरुआती टेस्ट पारी और 32 रन से जीता जबकि मेहमान टीम ने केप टाउन में सात विकेट से दूसरा टेस्ट मैच जीता। डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘मैं इससे खुश नहीं हूं कि श्रृंखला में तीसरा टेस्ट नहीं था। आपको इसके लिए टी20 क्रिकेट को जिम्मेदार ठहराना होगा जो दुनिया भर में खेली जा रही हैं।”  

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि किसे दोषी ठहराया जाये लेकिन मैं समझता हूं कि कुछ तो गलत है। अगर आप सभी टीमों को प्रतिस्पर्धा करते हुए देखना चाहते हो और दुनिया में कौन सर्वश्रेष्ठ टीम है, यह देखना चाहते तो कुछ तो बदलाव करना होगा।” दक्षिण अफ्रीका अब फरवरी में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी जो भी दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए ही होगा। लेकिन जब क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस श्रृंखला के लिए दूसरे दर्जे की टीम की घोषणा की तो सभी काफी हैरान हो गये क्योंकि इसमें ‘अनकैप्ड’ (जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हो) नील ब्रांड टीम की अगुआई करेंगे।  

इस श्रृंखला की तारीखें एसए20 लीग (दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग) के दूसरे चरण के साथ पड़ रही हैं जो 10 जनवरी से 10 फरवरी के बीच खेली जायेगी जिसमें दक्षिण अफ्रीका के ज्यादातर खिलाड़ी खेल रहे हैं। डिविलियर्स को लगता है कि टेस्ट क्रिकेट दबाव में है और उन्हें स्वीकार किया कि खिलाड़ी और कोच उन्हीं टूर्नामेंट को चुनेंगे जिसमें अच्छी धनराशि मिल रही है।  

उन्होंने कहा, ‘‘इससे दुनिया भर के क्रिकेट में हलचल मचा दी है और स्पष्ट कर दिया है कि टेस्ट क्रिकेट दबाव में है और यहां तक कि वनडे क्रिकेट भी क्योंकि पूरी प्रणाली ही टी20 क्रिकेट की ओर झुक रही है।” डिविलयर्स ने कहा, ‘‘खिलाड़ी, बोर्ड और कोच उसी ओर झुकेंगे जहां ज्यादा धनराशि होगी। आप उन्हें दोषी नहीं ठहरा सकते क्योंकि वे अपने परिवार के साथ भविष्य के बारे में सोच रहे हैं।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: BBL 2023-24 | बल्लेबाज था क्रीज के अंदर, थर्ड अंपायर ने दिया ‘आउट’; देखें बिग बैश लीग का हैरान करने …
Next: IND W vs AUS W 3rd T20 | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज पर कब्ज़ा करना चाहेगी टीम इं…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1838560195-1771084564318980578357643721803.jpg
  • Top news

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1863519498-17710832316858901865071843152137.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.