Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Afghanistan Cricket Team | 3 पूर्व विश्व चैंपियन टीमों को हराने के बाद अफगानिस्तानी टीम में उत्साह, …
  • SPORTS

Afghanistan Cricket Team | 3 पूर्व विश्व चैंपियन टीमों को हराने के बाद अफगानिस्तानी टीम में उत्साह, …

News Chakra November 4, 2023
Afghanistan-Cricket-Team-3-पूर्व-विश्व-चैंपियन-टीमों-को.webp

cricket, Sport,Afghanistan

Loading

लखनऊ : अपने 3 मैच लगातार जीतने के बाद अफगानिस्तान (Afghanistan) के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट को लगता है कि विश्व कप (World Cup 2023) में भारत (India) से मिली हार के बावजूद इस मैच ने उनकी टीम के खिलाड़ियों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने इस मैच के बाद यह भरोसा करना शुरू कर दिया कि वे भी जीत सकते हैं और मुकाबलों में हावी हो सकते हैं।  

अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान ने तीन पूर्व चैम्पियन इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका पर शानदार जीत हासिल की और फिर नीदरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी उम्मीदें जीवंत रखीं। टीम को लगता है कि अगले मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करके सेमीफाइल में जगह बना सकते हैं।

Afghanistan Cricket Team | 3 पूर्व विश्व चैंपियन टीमों को हराने के बाद अफगानिस्तानी टीम में उत्साह, ...

ट्रॉट ने शुक्रवार को यहां नीदरलैंड पर अफगानिस्तान की 7 विकेट की जीत के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने भारत के खिलाफ अपनी टीम के फॉर्म में वापसी की झलक देखी थी। हां, हम मैच हार गये थे लेकिन इससे हमारे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई थी। ”  

श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ 300 के करीब (272 रन का) स्कोर खड़ा किया।  

ट्रॉट ने कहा, ‘‘मैंने कहा कि हमने पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में और फिर एशिया कप में काफी करीबी मैच गंवाये। हमें बस शुरूआत करने की जरूरत है और फिर हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा कि हम ये करीबी मैच जीत सकते हैं और मौका मिले तो हम मैचों में हावी भी हो सकते हैं। ”

Afghanistan Cricket Team | 3 पूर्व विश्व चैंपियन टीमों को हराने के बाद अफगानिस्तानी टीम में उत्साह, ...  

अफगानिस्तान की टीम शीर्ष चार से बाहर पांचवें स्थान पर है, उसे अंतिम दो लीग मैच में आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से खेलना है।कोच ने कहा, ‘‘हमें मुंबई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले मैच में सुधार करने की जरूरत है। लेकिन मैंने खिलाड़ियों में काफी अच्छी चीजें देखीं हैं जो हमें आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले दो मैचों में अच्छी लय में रखेगी। काफी काम करना है लेकिन कुछ चीजों पर खुश भी हूं। ”



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: World Cup 2023 | विश्व कप से बाहर होने पर छलका हार्दिक का दर्द, ट्वीट कर की अपने ‘मन की बात’
Next: Women’s Asian Champions Trophy 2023 | चक दे इंडिया! महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.