बहरोड़ के लिए वे सभी फैसले लिए जाएंगे, जिससे सबका हित और विकास हो : डॉ. जसवंत

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव ने गुरुवार को जिला अस्पताल बहरोड़ में सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया। इस मौके पर अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, सभी कर्मचारी व उपस्थित आमजन काफी उत्साहित व ख़ुश नज़र आए। वर्षों से सोनोग्राफी की सुविधा के अभाव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

बहरोड़ के लिए वे सभी फैसले लिए जाएंगे, जिससे सबका हित और विकास हो : डॉ. जसवंत

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर डॉ. जसवंत सिंह यादव ने बताया कि “भाजपा की डबल इंजन सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और खाद्य जैसी बुनियादी ज़रूरतों की आपूर्ति व बेहतर से बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पूर्णतः समर्पित है। जल्द अस्पताल में वे सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिसकी जनता को ज़रूरत है।”

बहरोड़ के लिए वे सभी फैसले लिए जाएंगे, जिससे सबका हित और विकास हो : डॉ. जसवंत

इसके बाद, डॉ.जसवंत सिंह नगर परिषद बहरोड़ की बोर्ड मीटिंग में पहुंचे। मीटिंग के दौरान उन्होंने बहरोड़ के भविष्य को लेकर कई ज़रूरी बातों पर अपनी राय रखी और बोर्ड मेंबर्स की राय भी सुनी। डॉ.जसवंत सिंह यादव ने क्षेत्र परिसीमन पर भी चर्चा की और सभी पार्षदों की राय जानी। उन्होंने कहा कि “बहरोड़ के लिए वे सभी फैसले लिए जाएंगे, जिससे सबका हित और विकास हो।

बहरोड़ के लिए वे सभी फैसले लिए जाएंगे, जिससे सबका हित और विकास हो : डॉ. जसवंत

इसके बाद बहरोड़ विधायक ने अपने कार्यालय पर जनसुनवाई भी की। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता मोहित यादव, कमल यादव, बस्तीराम यादव, जलेसिंह यादव, संजय मीर, राधेश्याम बोहरा, सुनील गुरु जी, योगेश चौहान, सुभाष यादव व भूपेंद्र गुर्जर सहित भाजपा के अन्य पधाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।