Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • जिला स्तरीय कृषि आधारित कार्यशाला में ‘विकसित राजस्थान 2047’ पर विचार-विमर्श
  • Kotputli
  • Rajasthan News

जिला स्तरीय कृषि आधारित कार्यशाला में ‘विकसित राजस्थान 2047’ पर विचार-विमर्श

News Chakra June 13, 2024
image_editor_output_image1616242588-17182867772424095947146137297806

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। ‌राज्य में कृषि, उद्यानिकी,  पशुपालन, डेयरी व सहकारिता के चहूंमुखी विकास के लिए विकसित राजस्थान 2047 का डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल के आतिथ्य में कृषि आधारित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को कृषि महाविद्यालय कंवरपुरा में आयोजित हुआ।

जिला स्तरीय कृषि आधारित कार्यशाला में 'विकसित राजस्थान 2047' पर विचार-विमर्श

कार्यशाला में कृषि, उद्यान, कृषि विपणन, पशुपालन, सहकारिता विभाग, केवीके कोटपूतली व बानसूर द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यशाला की अध्यक्षता अति. निदेशक कृषि एल.एन. बैरवा ने की। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा, “राजस्थान के विकास के लिए हमें कृषि और संबंधित क्षेत्रों में नवाचार और सुधार लाने होंगे।

जिला स्तरीय कृषि आधारित कार्यशाला में 'विकसित राजस्थान 2047' पर विचार-विमर्श

कलेक्टर ने कहा कि यह कार्यशाला एक महत्वपूर्ण कदम है जिसमें सभी हितधारक मिलकर भविष्य की रणनीतियाँ तैयार कर सकते हैं। विकसित राजस्थान 2047, के सपने को साकार करने में प्रदेश के किसानों की अहम भूमिका होगी व किसानों को बाजार आधारित खेती करने के लिए जागरूक रहने सहित नवाचार अपनाने को प्रेरित किया ताकि खेती से अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सके।

अति. निदेशक कृषि एल.एन. बैरवा ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य है कि जिला कोटपूतली- बहरोड़  को कृषि और संबंधित क्षेत्रों में आत्मनिर्भर और अग्रणी बनाना है। इसके लिए हमें आज से ही योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। पशुपालन से आय बढाने के साथ जैविक खेती अपनाकर अधिकतम प्रयास करने होंगे।

संयुक्त निदेशक कृषि महेन्द्र कुमार जैन ने वर्तमान परिस्थितियों में कृषि में आ रही चुनौतियाँ और उनको दूर करने के उपाय और सुझाव प्रस्तुत किये। नोडल अधिकारी बी.एस.यादव ने कार्यशाला में उपस्थित हितधारकों व किसानों से कृषि के समग्र विकास हेतु सुझाव आमंत्रित किये।

कार्यशाला में उपस्थित कृषि विशेषज्ञों ने विभिन्न तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की और किसानों को नई तकनीकों से अवगत कराया। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ‘विकसित राजस्थान 2047’ के लिए अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत किए।

जिला स्तरीय कृषि आधारित कार्यशाला में 'विकसित राजस्थान 2047' पर विचार-विमर्श

इस कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय सरपंच, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग हरीश, उप निदेशक उघान विभाग सरदार मल यादव, सहायक निदेशक कृषि, कोटपूतली बहरोड़ रामजी लाल यादव, राकेश कुमार यादव, उप पंजीयक सहकारिता विभाग, कृषि महाविद्यालय के डाॅ  एस एस मनोहर, केवीके वैज्ञानिक, कृषि आदान संघ, एफपीओ के प्रतिनिधि व प्रगतिशील किसानों व पशुपालकों ने भाग लिया।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पल्स हॉस्पिटल व ट्रस्ट ने आश्रम को भेंट किए पंखे, सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा चैरिटेबल ट्रस्ट
Next: बहरोड़ के लिए वे सभी फैसले लिए जाएंगे, जिससे सबका हित और विकास हो : डॉ. जसवंत

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image-1131479955-17773938233655364972737215494307.jpg
  • Top news

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image371202576-1777393087074139496172913104125.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में कॉपर वायर चोरी का खुलासा

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.