Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Arshdeep Singh | आखिरी ओवर में जीत दिलाने वाले अर्शदीप बोले- मैथ्यू वेड के लिए बनाया था खास प्लान
  • SPORTS

Arshdeep Singh | आखिरी ओवर में जीत दिलाने वाले अर्शदीप बोले- मैथ्यू वेड के लिए बनाया था खास प्लान

News Chakra December 4, 2023
Arshdeep-Singh-आखिरी-ओवर-में-जीत-दिलाने-वाले-अर्शदीप.webp

आखिरी ओवर में जीत दिलाने वाले अर्शदीप बोले- मैथ्यू वेड के लिए बनाया था खास प्लान

Loading

बेंगलुरु : भारत व ऑस्ट्रेलिया (India VS Australia) के बीच खेले गए आखिरी टी-20 मैच में पहले तीन ओवर में 37 रन लुटाने के बाद अंतिम ओवर में शानदार वापसी करने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड को (Matthew Wade) आउट करने के बाद उन्हें विश्वास हो गया था कि अब हमारी जीत पक्की है। इसीलिए उन्होंने अन्य बल्लेबाजों को यार्कर लेंथ की गेंदों में फंसाने की कोशिश की।

अर्शदीप को चिन्नास्वामी स्टेडियम की मुश्किल पिच पर अंतिम ओवर में 10 रन का बचाव करने का जिम्मा सौंपा गया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने बाउंसर और यार्कर का अच्छा इस्तेमाल करके भारत को 6 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इससे भारत ने पांच मैच की श्रृंखला 4-1 से जीती।

अर्शदीप ने तीसरी गेंद पर वेड को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करा कर भारत को वापसी दिलाई। इस तेज गेंदबाज को लगता है कि इससे भारत का पलड़ा भारी हो गया था। उन्होंने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि परिस्थितियां गेंदबाजों के अनुकूल थी क्योंकि मैंने बहुत ढीली गेंदें की।”

यह भी पढ़ें

अर्शदीप से पूछा गया कि जब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें अंतिम ओवर करने के लिए दिया तो वह कैसा महसूस कर रहे थे, उन्होंने कहा,‘‘मैं केवल यही सोच रहा था कि मेरे पास गंवाने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि मैं पहले ही काफी रन लुटा चुका था। सूर्या भाई ने भी यही बात कही कि देखते हैं क्या होता है।”

उन्होंने कहा,‘‘मुझे लग रहा था कि मैं बाउंसर करके वेड के दिमाग में संदेह पैदा कर सकता हूं और जब मैंने उसका विकेट लिया तो मुझे विश्वास हो गया था कि हम मैं जीत सकते हैं।”

इस तेज गेंदबाज ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व कौशल की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा,‘‘सूर्या भाई हमें काफी स्वतंत्रता देते हैं। हम इस श्रृंखला में पहले बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिचों पर खेले हैं लेकिन वह कहते रहे कि जहां चुनौतियां हैं वहां अवसर भी जरूर होंगे।”

अर्शदीप ने कहा,‘‘वह हमसे कहते रहे की परिणाम को लेकर चिंता मत करो तथा प्रक्रिया पर ध्यान दो। उन्होंने हम पर कभी दबाव नहीं बनाया। उन्होंने मुझसे कहा कि डेथ ओवरों में मैं जिस तरह की गेंदबाजी करना चाहता हूं वैसे ही करूं और वह उसका पूरा समर्थन करेंगे।”

अर्शदीप ने एक सप्ताह के अंदर शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका के दौरे को बारे में कहा,‘‘हमारा ध्यान अभी वर्तमान श्रृंखला पर था। हम बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहे थे। एक बार जब हम वहां (दक्षिण अफ्रीका) पहुंच जाएंगे तो वहां की परिस्थितियों को देखकर ही अपनी रणनीति तय करेंगे।”

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जिला कोटपूतली बहरोड़ : खिला कमल, दिग्गज़ धराशाही
Next: Shreyanka Patil | श्रेयंका पाटिल को पहली बार भारतीय टी20 टीम में मिला मौका, देश के लिए विश्‍व कप और …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image858351596-17735034045191230939710365497589.jpg
  • Top news

पावटा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टायर फटने से पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस, 58 घायल

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.