Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • AUS vs PAK Test Series | पाकिस्तान की बढ़ सकती मुश्किलें, पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामि…
  • SPORTS

AUS vs PAK Test Series | पाकिस्तान की बढ़ सकती मुश्किलें, पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामि…

News Chakra December 3, 2023
AUS-vs-PAK-Test-Series-पाकिस्तान-की-बढ़-सकती.webp

David Warner AUS vs PAK test Series

डेविड वार्नर (PIC Credit: Social media)

Loading

सिडनी: डेविड वार्नर (David Warner) को पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ तीन टेस्ट की घरेलू श्रृंखला (AUS vs PAK Test Series) के पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम (Australia Cricket Team) में शामिल किया गया है जिससे उन्हें सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में संभावित विदाई का मौका मिल सकता है। 

रविवार को घोषित टीम में 37 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वार्नर को भी जगह मिली है। यह टीम हालांकि पर्थ में 14 से 19 दिसंबर तक होने वाले पहले टेस्ट के लिए ही है। यदि वह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम में जगह बरकरार रखते हैं तो फिर उन्हें तीन से सात जनवरी तक अपने घरेलू मैदान एससीजी में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट में स्वप्निल विदाई का मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें

वार्नर का हाल में टेस्ट क्रिकेट में फॉर्म मिश्रित रहा है और 2019 में एडीलेड में पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक जड़ने के बाद से उनका औसत 28 का रहा है। उन्होंने सीमित ओवरों के प्रारूप में खेलना जारी रखने और सिडनी में टेस्ट करियर को अलविदा कहने की अपनी इच्छा स्पष्ट कर दी है। 

वार्नर पहले टेस्ट में उस्मान ख्वाजा के साथ पारी का आगाज करेंगे जबकि सलामी बल्लेबाज कैमरन बेनक्राफ्ट, मैट रेनशॉ और मार्कस हैरिस के पास प्रधानमंत्री एकादश की ओर से खेलते हुए टीम में जगह बनाने का दावा मजबूत करने का मौका होगा। प्रधानमंत्री एकादश की टीम छह से नौ दिसंबर तक कैनबरा में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। 

पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है: 

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, लांस मॉरिस, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और डेविड वार्नर।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Rajasthan Election 2023 : कोटपूतली सीट पर संघर्षपूर्ण रहा मुकाबला, भाजपा के हंसराज पटेल जीते
Next: AM Khanwilkar | खेल पुरस्कार समिति के अध्यक्ष होंगे सेवानिवृत्त जस्टिस खानविलकर, खेल रत्न-अर्जुन पुर…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image86685518-17772746802392755617960943728672.jpg
  • Top news

बानसूर में शिक्षक की क्रूरता: कक्षा-7 के छात्र की बेरहमी से पिटाई, हाथ फ्रैक्चर—मामला दर्ज

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026
image_editor_output_image1380087179-17772736297564620939704640798467.jpg
  • Top news

पावटा में मानवता की मिसाल: “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान को मिला जनसमर्थन

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026
image_editor_output_image-1468889794-17771846274065545877008812869151.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 78 साल बाद भी सामाजिक बेड़ियां बरकरार, पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की बिंदौरी

Rajesh Kumar Hadia April 26, 2026
image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.