बाबा कुंदन दास रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

तुलसीपुरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में क्रिकेट का रोमांच शुरू हो गया। यहां आयोजित 15वीं बाबा कुंदन दास रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कांग्रेस जिला महासचिव एवं पावटा-प्रागपुरा पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय सैनी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 32 टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

बाबा कुंदन दास रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
बाबा कुंदन दास रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

कार्यक्रम में तुलसीपुरा सरपंच अनिल गिठाला ने अध्यक्षता की, जबकि कांग्रेस नेता रामनिवास यादव, ठिकरिया सरपंच हेमंत यादव, समाजसेवी ओपी बायला, पूर्व सरपंच मेहरसिंह धनकड़, पार्षद रवि दत्त सैन, पार्षद सुभाष यादव और रामकरण राठी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बाबा कुंदन दास रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
बाबा कुंदन दास रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अजय सैनी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को नशे और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने के लिए ऐसे मंच मिलना जरूरी है।

सरपंच अनिल गिठाला ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता गांव के लिए गौरव का विषय है। इससे आसपास के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के साथ ही आपसी मेलजोल और भाईचारे का अवसर मिलेगा। कांग्रेस नेता रामनिवास यादव ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना के साथ मुकाबले खेलने की बात कही।

प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता करतार सिंह ने बताया कि इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और खेलों के माध्यम से युवाओं को एकजुट करना है। सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र गिठाला भी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख 23 हजार 456 रुपये नकद और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 55 हजार 555 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

उद्घाटन मैच मार्क इंडिया कम्प्यूटर पावटा और भांकरी के बीच खेला गया। मुकाबले में मार्क इंडिया कम्प्यूटर पावटा ने जीत हासिल की। मैच में एक टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट पर 96 रन बनाए, जबकि दूसरी टीम 10 ओवर में 9 विकेट पर 80 रन बना सकी। शानदार प्रदर्शन के लिए सरजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इस मौके पर विक्रम सारण, महेश गिठाला, रामस्वरूप ठेकेदार, मुकेश गिठाला, सुनील डुचानिया, युवा नेता महेंद्र माही, ब्रजेश, कैलाश, गुड्डू, विक्रम गिठाला, विजय जाट सहित अनेक जनप्रतिनिधि और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Author

Leave a Comment