बर्डोद में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, छाती पर बने ‘A’ अक्षर से पहचान के प्रयास

बर्डोद में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, छाती पर बने ‘A’ अक्षर से पहचान के प्रयास

बहरोड़। अलवर-बहरोड़ मुख्य राजमार्ग पर बर्डोद स्थित वीरमती होटल के समीप बुधवार देर रात सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बहरोड़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की छाती पर अंग्रेजी का ‘A’ अक्षर बना हुआ है, जिसे उसकी पहचान के लिए अहम संकेत माना जा रहा है। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ मृतक की पहचान करने के प्रयास कर रही है।

सदर थाना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है तो बहरोड़ सदर थाना पुलिस से संपर्क कर सूचना दें, ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

Leave a Comment