Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • जालावास मनेठी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया बाबा मैडा का दो दिवसीय मेला
  • Neemrana
  • Rajasthan News

जालावास मनेठी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया बाबा मैडा का दो दिवसीय मेला

News Chakra April 23, 2025

न्यूज़ चक्र, नीमराना। (रमेश चंद )क्षेत्र के जालावास मनेठी के प्रसिद्ध लोक देवता बाबा मैडा वाले के मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे और बाबा के दर पर मत्था टेककर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

जालावास मनेठी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया बाबा मैडा का दो दिवसीय मेला

मेले का शुभारंभ सोमवार को वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में पथरेड़ी (हरियाणा) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि धामलावास (हरियाणा) की टीम ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया।

जालावास मनेठी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया बाबा मैडा का दो दिवसीय मेला

सोमवार रात्रि को मंदिर परिसर में बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणवी कलाकारों ने भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंगलवार सुबह हवन और यज्ञ के साथ विधिवत भंडारे की शुरुआत की गई। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शाम को मुंडावर विधायक ललित यादव ने भी बाबा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। उनके साथ उपस्थित पूर्व प्रधान रोहतास जी का मंदिर विकास कमेटी द्वारा साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

जालावास मनेठी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया बाबा मैडा का दो दिवसीय मेला

इस मौके पर जालावास सरपंच अजीत यादव, पूर्व कमिश्नर महेन्द्रपाल, नवल फौजी, महिपाल यादव, रमेश चंद, रामअवतार भीमसिंह, पवन, विजय सोनी समेत मेला कमेटी के सदस्य एवं आसपास के सैकड़ों ग्रामीणजन मौजूद रहे।

यह मेला न केवल बाबा मैडा वाले की भक्ति का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को भी मजबूती प्रदान करता है। ग्रामीणों की सहभागिता और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने इस आयोजन को एक ऐतिहासिक रूप दे दिया।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली सेशन कोर्ट में टीन शेड का अभाव, अधिवक्ता खुले आसमान के नीचे तपने को मजबूर
Next: कलेक्टर ने देखी सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत, जिम्मेदारों को दिए स्पष्ट निर्देश

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260126-wa00048396202584197190013.jpg
  • Neemrana

शाहजहांपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़े नकबजनी के दो आरोपी

Vikas Verma January 26, 2026 0
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image1563865948-17779582817856005308145543338867.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक

Rajesh Kumar Hadia May 5, 2026
image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.