कोटपूतली के बुटेरी फायरिंग कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ चक्र। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र के बुटेरी गांव में युवक पर हुई जानलेवा फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बानसूर पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

कोटपूतली के बुटेरी फायरिंग कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खां और वृत्ताधिकारी मेघा गोयल के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम का नेतृत्व थानाधिकारी राजेश कुमार और जिला स्पेशल टीम प्रभारी कश्मीर सिंह ने किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अकुंश कुमार निवासी नायसराणा और भरतहरी निवासी बुटेरी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

गौरतलब है कि यह घटना 9 मई 2026 की है। इस संबंध में बानसूर थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।