संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और क्षेत्रीय विधायक कुलदीप धनकड़ ने फीता काटकर किया अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन
न्यूज़ चक्र। पावटा (कोटपूतली)। क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में पावटा उपजिला अस्पताल में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) लैब का विधिवत शुभारंभ किया गया। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और क्षेत्रीय विधायक कुलदीप धनकड़ ने फीता काटकर अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन किया।
लैब शुरू होने से अब क्षेत्रीय मरीजों को 122 प्रकार की आधुनिक जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे मरीजों को जांच के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
कार्यक्रम में ज्वाइंट डायरेक्टर यदुराम, एडीएम ओपी सहारण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष सिंह, उपखंड अधिकारी डॉ. साधना शर्मा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण सिंह, उपजिला अस्पताल पावटा के पीएमओ डॉ. रवि बंसल सहित अस्पताल स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
वहीं विधायक कुलदीप धनकड़ ने कहा कि उपजिला अस्पताल पावटा को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। नई लैब से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को उच्च स्तरीय जांच सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी, जिससे चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष सिंह, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण सिंह और पीएमओ डॉ. रवि बंसल ने बताया कि लैब में आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं और प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा जांच कार्य किया जाएगा। इससे मरीजों को शीघ्र और सटीक जांच रिपोर्ट मिल सकेगी, जिससे उपचार प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी।
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल
राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बीपीएचयू लैब के शुरू होने से अब मरीजों को दूर-दराज के शहरों में जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।