
न्यूज़ चक्र ,कोटपूतली, 6 जनवरी 2026। राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री भूपेन्द्र सैनी को भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद मंगलवार को उनका कोटपूतली आगमन होगा। इस अवसर पर सैनी सभा संस्था के तत्वाधान में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद गुरुजी ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम कस्बा स्थित जय विलास गार्डन में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में सैनी समाज के बड़ी संख्या में लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। इससे पहले पूतली रोड से जय विलास गार्डन तक बाइक रैली भी निकाली जाएगी।

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी द्वारा स्वागत समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान विधायक पटेल ने आयोजन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
- कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने ‘स्वागतम् वेब पोर्टल’ का किया शुभारम्भ
- कोटपूतली में बेटी की बिनौरी बनी गर्व और भावनाओं का उत्सव
स्वागत समारोह के अवसर पर विशाल पौषबड़ा कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार भूपेन्द्र सैनी के प्रदेश महामंत्री बनने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और उनके प्रथम कोटपूतली आगमन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान किया जाएगा।






