कोटपूतली में मनाया गया यूको बैंक का 84वां स्थापना दिवस, चिकित्सा कैंप आयोजित

यूको बैंक का 84वां स्थापना दिवस मंगलवार को कोटपूतली स्थित स्थानीय शाखा में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें ग्राहकों और आमजन की सहभागिता रही।

कोटपूतली में मनाया गया यूको बैंक का 84वां स्थापना दिवस, चिकित्सा कैंप आयोजित

कार्यक्रम में शाखा मुख्य प्रबंधक रजनीश कुमार, प्रबंधक सुरेंद्र यादव, प्रबंधक के.के. राजोरिया, सहायक प्रबंधक ओमप्रकाश मीणा, सहायक प्रबंधक सीताराम, दीपक मीणा, शिखा बंसल सहित समस्त बैंक स्टाफ उपस्थित रहा। अधिकारियों व कर्मचारियों ने बैंक के 84 वर्षों के सफर, उपलब्धियों और जनसेवा में बैंक की भूमिका पर प्रकाश डाला।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर में डॉक्टर बी. लाल लैबोरेट्री की ओर से ब्रांच मैनेजर अशोक शर्मा, लैब टेक्नीशियन यज्ञदत्त शर्मा और लैब टेक्नीशियन सुनील योगी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श दिया गया।

कोटपूतली में मनाया गया यूको बैंक का 84वां स्थापना दिवस, चिकित्सा कैंप आयोजित

चिकित्सा शिविर में कौशल, रामस्वरूप, रज्जो देवी, दीपक सहित सैकड़ों उपभोक्ताओं ने स्वास्थ्य जांच करवाई और शिविर की सराहना की।

इस अवसर पर समाजसेवी महेश शर्मा, महासिंह, जगराम कुम्हार, खेताराम रावत, ठेकेदार हंसराज योगी सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बैंक प्रबंधन ने आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कोटपूतली में मनाया गया यूको बैंक का 84वां स्थापना दिवस, चिकित्सा कैंप आयोजित

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।