कोटपूतली में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का भव्य स्वागत, अभिनंदन समारोह

कोटपूतली में जनसंवाद एवं अभिनंदन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। 6 जनवरी 2026। राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का मंगलवार को कोटपूतली आगमन पर सैनी सभा कोटपूतली एवं सैनी समाज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य जनसंवाद एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम जयविलास मैरिज गार्डन में सम्पन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समाजजन एवं युवा मौजूद रहे।

प्रदेश महामंत्री पद पर हाल ही में नियुक्त होने के बाद भूपेंद्र सैनी के प्रथम कोटपूतली दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इससे पूर्व सुबह जयपुर स्थित उनके निवास पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।

कोटपूतली में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का भव्य स्वागत

कोटपूतली पहुंचने से पूर्व मानबाग सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, आतिशबाजी और जोशीले नारों के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया, जिससे सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया गया।

कोटपूतली आगमन पर भूपेंद्र सैनी ने मुख्य चौराहे पर स्थापित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद गुरुजी के नेतृत्व में रैली के रूप में उन्हें जयविलास मैरिज गार्डन तक लाया गया।

कोटपूतली में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का भव्य स्वागत

समारोह के दौरान आयोजित जनसंवाद सत्र में स्थानीय मुद्दों, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण देखते ही बन रहा था। अपने संबोधन में भूपेंद्र सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, सम्मान और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जो निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

कोटपूतली में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का भव्य स्वागत

इस अवसर पर प्रदेश सचिव ओबीसी मोर्चा गुड्डू सैनी, सैनी सभा अध्यक्ष राम सिंह सैनी, विकास जांगल, प्रमोद गुरुजी, दयाराम प्रजापत, रोहतास सैनी, संतोष कुमार, दुर्गा प्रसाद सैनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेंद्र सैनी सहित सैनी समाज के पदाधिकारी, सैनी सभा के सदस्य एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोटपूतली में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का भव्य स्वागत

समारोह भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और सैनी समाज में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक बना। साथ ही आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर क्षेत्र में भाजपा की तैयारियों को और सशक्त करने का स्पष्ट संदेश भी दिया गया।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।