Blind Cricket | शानदार! भारत की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने दर्ज की बड़ी जीत, श्रीलंका को 134 पर समेटा…

Indian Blind cricket team

भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)

Loading

नई दिल्ली: अजय कुमार रेड्डी (Ajay Kumar Reddy) 84 , और नकुल बडनायक 65 (Nakul Badanayak) के अर्धशतकों की मदद से भारतीय पुरुष दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम (Indian Men’s Blind Cricket Team) ने मंगलवार को यहां दूसरे टी20 में श्रीलंका (Sri Lanka  Men’s Blind Cricket Team) को 134 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 273 रन बनाए। उसकी तरफ से अपना पहला मैच खेल रहे गुडाडप्पा ने भी 48 रन का योगदान दिया।

करनैल सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका की टीम चार विकेट पर 139 रन ही बना पाई। भारत ने इस तरह से 5 मैच की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बना ली है। तीसरा मैच इसी मैदान पर बुधवार को खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें

(एजेंसी)

 



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।