ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र ने किया चैतन्य नौ देवियों की झांकी का प्रदर्शन

ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र ने किया चैतन्य नौ देवियों की झांकी का प्रदर्शन

Read Time:1 Minute, 42 Second

सभापति पुष्पा सैनी और समाजसेवी व शिक्षाविद अशोक बंसल एवं मैथिलीशरण गुप्ता ने किया दीप प्रज्वलित

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा नवरात्रि के अवसर पर पुरानी नगर पालिका के पास चैतन्य नौ देवियों की भव्य झांकी सजाई गई।

ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र ने किया चैतन्य नौ देवियों की झांकी का प्रदर्शन

कार्यक्रम का शुभारंभ कोटपूतली नगर परिषद की सभापति पुष्पा सैनी, शिक्षाविद अशोक बंसल व समाजसेवी मैथिलीशरण गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कोटपूतली ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की प्रभारी बीके लक्ष्मी बहन ने नौ देवियों के विभिन्न स्वरूपों का भावपूर्ण वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि ये देवियाँ शिव की शक्ति का प्रतीक हैं और जीवन में सफलता तथा विजय दिलाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि में चैतन्य देवियों की झांकी सजाकर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभूति का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति पुष्पा सैनी, मैथिलीशरण गुप्ता और एडवोकेट अशोक बंसल ने भी अपने विचार रखे।

Loading

Leave a Reply

मेघवाल विकास समिति की बैठक। सामाजिक सुधार की दिशा में लिए महत्वपूर्ण निर्णय Previous post मेघवाल विकास समिति की बैठक। सामाजिक सुधार की दिशा में लिए महत्वपूर्ण निर्णय
राजस्थान में अगले चार दिन गिरेगा पारा, ठंड बढ़ेगी:शेखावाटी में 15 डिग्री तक पहुंचा रात का तापमान, बाड़मेर-जोधपुर में दिन में गर्मी Next post राजस्थान में अगले चार दिन गिरेगा पारा, ठंड बढ़ेगी:शेखावाटी में 15 डिग्री तक पहुंचा रात का तापमान, बाड़मेर-जोधपुर में दिन में गर्मी