सरपंच संघ ने की हड़ताल खत्म, महंगाई राहत कैंपों में भागीदारी निभाने की ली जिम्मेदारी

न्यूज़ चक्र, जयपुर। राजस्थान सरपंच संघ ने हड़ताल खत्म कर दी है. शनिवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। सीएम गहलोत ने प्रतिनिधियों की मांगों को नियमानुसार पूरा कराने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव और ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

सरपंच संघ ने की हड़ताल खत्म

गहलोत से मुलाकात के बाद सरपंच संघ ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए महंगाई राहत कैंपों में हर पात्र व्यक्ति को लाभान्वित कराने की जिम्मेदारी भी ली। प्रतिनिधियों ने कहा कि वे कैंपों में अपनी भागीदारी निभाएंगे।

आपको बता दें कि सरपंचों की ओर से 20 अप्रेल से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सरपंचों ने ऐलान किया था कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो 15 मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। लेकिन अब सरपंचों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। अब सरपंच वापस काम पर लौटेंगे। 

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।