News Chakra. नारेहडा (संजय जोशी)। राज्य सरकार के बाल विकास विभाग द्वारा इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत छात्राओं को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। योजना के अंतर्गत चयनित 15 छात्राओं को प्रिंस कंप्यूटर सेंटर द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर चयनित छात्राओं का तिलक लगाकर, माला व पुस्तक भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि मंजिल प्रोजेक्ट की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बबीता जांगिड़ ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं है। उन्होंने बालिकाओं व महिलाओं के सरकार द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क कौशल पाठ्यक्रम के बारे में बताया।अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि अशोक सिंह ने की।
विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी संजय सिंह नारेहडा व पंचायत सहायक मंजू सैनी ने कहा कि बेटियां दो परिवारों को संवारती हैं। बेटियां देश की शान है। इसलिए सरकार भी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए समय- समय पर निशुल्क योजनाएं लाती हैं। जिसका बेटियों को भरपूर लाभ लेना चाहिए।

निदेशक अंजू जोशी ने आए हुए अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। मंच संचालन विजय शर्मा ने किया। इस मौके पर संजय जोशी, अजय सिंह, राहुल जोशी, धर्मपाल सिंह, श्याम शर्मा,कंचन जोशी, सचिन सैन, सहित छात्राएं उपस्थित रही।
- 60 सालों से पट्टों का इंतजार, पार्षद रिंकू कांसोटिया ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला ने मोहा मन
- पांडवों की आस्था से जुड़ा सरुंड का सारंग माता धाम, नवरात्र में लगता है भक्तों का मेला
- पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की बोर्ड बैठक, पालिकाध्यक्ष ने सौंपे विकास और जन-राहत के बड़े प्रस्ताव
- गोपीनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ, कलश यात्रा निकाली
